1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तस्वीरें में देखिए कैसे मुजफ्फरनगर ट्रेन हादसे के बाद बचाई गई सैकड़ों लोगों की जान

इस हादसे में 23 यात्रियों की मौत हो गई और 100 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

ashutosh tiwari

•

Updated: 20 Aug 2017, 11:23 AM IST

hjhjhj

यूपी के मुजफ्फरनगर के खतौली स्टेशन के पास शनिवार शाम एक भीषण ट्रेन हादसा हो गया। कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस के 9 डिब्बे दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

jghjghjghjg

इस हादसे में 23 यात्रियों की मौत हो गई और 100 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं।

Muzaffarnagar train accident

हादसे के बाद चारों ओर चीखपुकार मच गई। हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन के कई डिब्बे हवा में उछल गए थे। हादसा होते ही काफी देरतक धूल का गुबार ही गुबार दिखाई दिया। लोगों ने बताया कि ट्रेन हादसा होने के बाद काफी देरतक कुछ साफ नजर नहीं आया।

Muzaffarnagar train accident

कलिंग उत्कल एक्सप्रेस शाम पांच बजे मेरठ स्टेशन से आगे को रवाना हुई थी। खतौली स्टेशन पर ट्रेन का स्टॉपेज नहीं है। ट्रेन यहां बिना रुके आगे बढ़कर जगत कॉलोनी के बीच पहुंची थी कि आसपास रहने वाले लोगों ने तेज आवास के साथ बोगियों को एक दूसरे के ऊपर चढ़ते हुए देखा।

Muzaffarnagar train accident

जब तक कोई कुछ समझ पाता, हर तरफ कोहराम मच गया। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे तो वहां का मंजर देख सन्न रह गए। कई बोगियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थीं।

Muzaffarnagar train accident

स्थानीय लोगों ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य में जुट गए। लोगों ने कई घायलों को खुद ही गाडिय़ों का इंतजाम कर अस्पताल भिजवाया।

Muzaffarnagar train accident

यात्री बोगियों में फंसे नजर आ रहे थे। कई लोग लहूलुहान पड़े थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य में जुट गए। लोगों ने कई घायलों को खुद ही गाडिय़ों का इंतजाम कर अस्पताल भिजवाया।