27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुजफ्फरपुर मामला: मंत्री मंजू वर्मा के आवास सहित 12 जगहों पर सीबीआई की छापेमारी, मिले कई सबूत

मुजफ्फरपुर नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म मामले में शुक्रवार को सीबीआई ने मंत्री मंजू वर्मा के आवास सहित 12 जगहों पर छापेमारी की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 17 Aug 2018, 6:09 PM IST

anju varma

मुजफ्फरपुर मामला: मंत्री मंजू वर्मा के आवास सहित 12 जगहों पर सीबीआई की छापेमारी, मिले कई सबूत

नई दिल्ली। मुजफ्फरपुर बालिका आश्रय गृह में नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई)ने शुक्रवार को पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के आवास पर छापे मारी की। बता दें कि सीबीआई ने बिहार में 12 अन्य जगहों पर भी तलाशी ली है। इनमें मंजू वर्मा के पटना और बेगूसराय स्थित आवास शामिल है। वहीं, सीबीआई की टीम ने पूर्व समाज कल्याण मंत्री और उनके पति चंदेश्वर वर्मा से अलग-अलग पूछताछ भी की।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने शुक्रवार सुबह ही वर्मा के घर की तलाशी ली है। तलाशी अभियान के दौरान सीबीआई ने वर्मा के निजी सहायकों में से एक से पूछताछ भी की है। वहीं, दिल्ली में एक सीबीआई अधिकारी ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के दोस्तों के मुजफ्फरपुर, मोतीहारी और बेगूसराय स्थित परिसरों में भी तलाशी ली गई है।

आपको बता दें कि मंजू वर्मा के पति चंदेश्वर वर्मा का बालिका गृह में नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर से घनिष्ठ मित्रता थी। इस बात का खुलासा होने के बाद मंजू वर्मा ने आठ अगस्त को इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि सीबीआई ने पटना में ठाकुर के हिंदी समाचार पत्र कार्यालय और समाज कल्याण विभाग के काउंसलर सुनील झा के परिसर पर भी छापा मारा है।

साथी उसके मुजफ्फरपुर में होटल और उसके घर सहित उसके मूल गांव में सात ठिकानों पर भी सीबीआई ने छापे की कार्रवाई की। ठाकुर के करीबी सुमन साही और मधु के ठिकानों भी खंगाले गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की टीमों ने इस मामले से जुड़े कई साक्ष्य जुटाए हैं।

गौरतलब है कि ब्रजेश ठाकुर के एनजीओ द्वारा संचालित बालिका गृह में 34 नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया गया था। मामला सामने आने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है और बालिका गृह को सील कर दिया गया है। इस समय आरोपी ठाकुर मुजफ्फरपुर जेल बंद है।