
चर्चित हिन्दी साहित्यकार नामवर सिंह को ब्रेन हेमरेज, ट्रामा सेंटर में हुए भर्ती
नई दिल्ली। बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ रही है। हिन्दी साहित्य के जाने-माने आलोचक नामवर सिंह को अचानक ब्रेन हेमरेज हो गया है। उन्हें दिल्ली के एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हालांकि, वो खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। लेकिन, स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।
नामवर सिंह को ब्रेन हेमरेज
जानकारी के मुताबिक, नामवर सिंह अचानक अपने रूम में गिर गए थे। जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, उनकी हालत में काफी सुधार है। वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। लेकिन, स्थिति अभी भी चिंताजनक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नामवर सिंह ने बातचीत शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक इस मामले में डॉक्टर्स और परिवार की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है।
साहित्य अकादमी सम्मान से नवाजे जा चुके हैं नामवर सिंह
गौरतलब है कि नामवर सिंह हिंदी के जाने माने समालोचक हैं। उनका जन्म 28 जुलाई 1927 को जीयनपुर, वाराणसी में हुआ है। उन्हें साहित्य अकादमी सम्मान से भी नवाजा गया है। देश के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में भी नामवर सिंह पढ़ा चुके हैं। उनकी छायावाद, नामवर सिंह और समीक्षा, आलोचना और विचारधारा जैसी किताबें चर्चित हैं। उन्होंने साहित्य में काशी विश्वविद्यालय से एमए और पीएचडी किया।
Published on:
16 Jan 2019 02:05 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
