
दिल्ली : नरेला में निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरने से बड़ा हादसा, 14 मजदूर घायल
नई दिल्ली। दिल्ली के नरेला में निर्माणाधीन इमारत में लिफ्ट गिर गई । लिफ्ट गिरने से 14 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इमारत में काम चल रहा था। लिफ्ट के जरिए सामान 13वीं मंजिल पर पहुंचाया जा रहा है था इसी दौरान हादसा हो गया।
निर्माणाधीन बिल्डिंग की 13वीं मंजिल में हादसे के बाद नाराज लोगों ने फ्लैटों में तोड़फोड़ की है। घटनास्थल पर भीड़ बढ़ती जा रही है। मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है। फिलहाल कंस्ट्रक्शन कंपनी का मालिक घटनास्थल फरार बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि सीलमपुर में बिल्डिंग गिरने के बाद आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल घटनास्थल पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधा। दिल्ली सरकार ने इस पूरे मामले की जांच के भी आदेश दिए हैं।
गौरतलब है कि 3 सितंबर की सुबह सीलमपुर में इमारत गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई थी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि सीलमपुर इलाके में चार मंजिला इमारत गिर गई । पुलिस के मुताबिक सीलमपुर विधानसभा में (K) ब्लॉक स्थित झुग्गियों में यह हादसा हुआ है।
Updated on:
05 Sept 2019 03:17 pm
Published on:
05 Sept 2019 02:24 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
