पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने श स्वामी विवेकानंद के शांति और भाईचारे के संदेश को याद करने के लिए सभी से आग्रह करते हुए महान विचारक की 156वीं जयंती मनाई। ममता ने ट्वीट कर कहा,"आज महान उपदेशक और दार्शनिक की जयंती है..स्वामी विवेकानंद। हमें हमेशा शांति और भाईचारे के संदेश को याद रखना चाहिए, जिसके लिए स्वामीजी खड़े हुए।" उन्होंने कहा, "उनकी याद में आज हम राज्यभर में विवेक उत्सव मना रहे हैं।" देशभर में इस दिन के महत्व का जिक्र करते हुए ममता ने लिखा, "स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। देश के युवाओं को नफरत और अनिश्चितता के माहौल को दूर करने और इस महान राष्ट्र के गौरव को और बढ़ाने के लिए साथ आना चाहिए।"