3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विविध भारत

दिल्ली: 2.60 करोड़ वैक्सीन की जरूरत, सरकार के पास 6 दिन की वैक्सीन शेष

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दिल्ली को और अधिक वैक्सीन की आवश्यकता है।

Google source verification

image

Mohit sharma

May 08, 2021

नई दिल्ली। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दिल्ली को और अधिक वैक्सीन की आवश्यकता है। दिल्ली में प्रतिदिन 1 लाख व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जा रही है और दिल्ली सरकार के पास अब अगले 5-6 दिन की वैक्सीन ही बची है। दिल्ली सरकार के मुताबिक दिल्ली में 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का वैक्सीनेशन करने के लिए अभी भी 2.60 करोड़ वैक्सीन की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को इस विषय में जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली में प्रतिदिन 1 लाख लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। 50 हजार वैक्सीन 18 से 44 वर्ष के व्यक्तियों को लगाई जा रही है। शेष 50 हजार वैक्सीन व्यक्ति 45 वर्ष से ऊपर की आयु के लोगों को लगाई जा रही है। दिल्ली में यह वैक्सीनेशन कार्यक्रम फिलहाल 100 स्कूलों में चल रहा है। अब दिल्ली सरकार वैक्सीनेशन कार्यक्रम को 300 स्कूलों में शुरू करने जा रही है।