24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहत: महाराष्ट्र में नए कोविड मामलों और संक्रमण से होने वाली मौत के आंकड़ों में गिरावट

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के नए मामलों और इसकी वजह से जान गंवाने वालों की संख्या में कमी देखने को मिली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 14 May 2021, 10:53 PM IST

राहत: महाराष्ट्र में नए कोविड मामलों और संक्रमण से होने वाली मौत के आंकड़ों में गिरावट

राहत: महाराष्ट्र में नए कोविड मामलों और संक्रमण से होने वाली मौत के आंकड़ों में गिरावट

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के नए मामलों और इसकी वजह से जान गंवाने वालों की संख्या में कमी देखने को मिली। हालांकि राज्य में अभी तक सामने आए कोरोना के कुल मामलों की संख्या 53 लाख से अधिक हो चुकी है, जबकि प्रदेश में 79,000 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। गुरुवार को हुई 850 मौतों की तुलना में, शुक्रवार को राज्य में मरने वालों की संख्या 695 दर्ज की गई। इसके साथ ही यहां कोरोना से दम तोड़ने वालों की संख्या 79,552 तक पहुंच चुकी है।

Patrika Positive News: अभिनेता बने IAS ऑफिसर ने दिखाई उम्मीद की किरण, प्लाज्मा डोनेशन के लिए लॉंन्च की वेबसाइट

राहत की बात यह रही कि शुक्रवार को नए संक्रमणों की संख्या 50,000 के स्तर से नीचे रही। यहां पिछले 24 घंटों के दौरान 39,923 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद अब राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 53,09,215 हो गई है। मुंबई की स्थिति में सुधार जारी रहा और यहां 3,000 स्तर से नीचे संक्रमण दर्ज हो रहे हैं। शुक्रवार को यहां 1,660 मामले दर्ज किए गए, जिसके बाद शहर में कुल मामलों की संख्या 684,845 हो गई है। शहर में 62 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, जिसके बाद वाणिज्यिक राजधानी में कोरोना से मरने वालों की संख्या 14,102 तक पहुंच गई है।

Covaxin और Covishield से कैसे अलग है रूसी वैक्सीन Sputnik-V? ये हो सकते हैं साइड इफेक्ट्स

दूसरे दिन, राज्य की मृत्यु दर 1.05 प्रतिशत पर स्थिर रही, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 533,294 से घटकर 519,254 हो गई। इस बीच प्रदेश में 53,249 लोग पूरी तरह से ठीक हुए हैं, जो कि घर लौट चुके हैं। ताजा संक्रमणों की संख्या से अधिक लोगों का ठीक होना एक अच्छा संकेत है। राज्य में अभी तक ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 47,07,980 हो चुकी है। यहां रिकवरी रेट 88.34 प्रतिशत से बढ़कर 88.68 प्रतिशत हो गई है।