9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश में कोरोना का नया रिकॉर्ड, 2.61 लाख नए केस, 1500 लोगों की मौत

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 2,61,500 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,47,88,109 हुई। 1,501 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,77,150 हो गई है।

2 min read
Google source verification
Corona

Corona

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। रोजाना नए आंकड़ें पुराने रिकॉर्ड को तोड़ रहा है। अगर बात बीते 24 घंटे की करें तो देश में 2.61 लाख लोगों को कोरोना हुआ और 1500 लोगों की मौत हो गई। देश में अब कोरोना के कुल केसों की संख्या 1.47 करोड़ से ज्यादा हो गई है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश में कितने लोग अभी कोरोना वायरस से पीडि़त हैं।

कोरोना के मामलों ने तोड़ा रिकॉर्ड
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,61,500 नए मामले सामने आ गए हैं। जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,47,88,109 हो चुकी है। अगर बात मौतों की करें तो बीते 24 घंटे में 1,501 नई मौतों हो चुकी हैं। जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,77,150 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 18,01,316 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,28,09,643 हो चुकी है।

करीब 27 लाख लोगों ने लगवाई वैक्सीन
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 26,84,956 वैक्सीन लगाई गईं। देश में अब कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 12,26,22,590 हो चुका है। आपको बता दें देश में वैक्सीन कमी खबरें सामने आ रही थी। जिसके बाद शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने समीक्षा बैठक भी की थी। इस समीक्षा बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने वैक्सीन का प्रोडक्शन बढ़ाने की भी बात कही है। साथ ही सभी साथ मिलकर इस लड़ाई में भाग लेने को कहा है।

महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे ज्यादा आंकड़ें
महाराष्ट्र और दिल्ली में स्थिति सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। https://www.covid19india.org/ के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 67123 नए केस सामने आए हैं। जिसके बाद पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 37.70 लाख हो चुकी है। एक्टिव केसों की संख्या 6.47 लाख हो चुकी है। जबकि देश की राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटों में 24375 नए केस सामने आ गए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 8,27,998 मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली में एक्टिव केसों की संख्या 69799 हो चुकी है।