नई दिल्ली। चंडीगढ़-नई दिल्ली के बीच चलने वाली बहुप्रतिक्षित ट्रेन तेजस एक्सप्रेस बनकर तैयार हो गई है। खास बात यह है कि तेजस भी अब भगवा रंग में रंगी नजर आएगी। जी हां इमारतों, भवनों, वस्त्रो के बाद अब रेलगाड़ी को भी भगवा रंग दे दिया गया है। नए साज-ओ-सामान के साथ तैयार हुई तेजस का रूप अब पूरी तरह भगवा हो चुका है। आपको बता दें कि इससे पहले तेजस का रंग नीला रखा गया था। आइए जानते हैं इसकी खासियत।