(राजेन्द्र सिंह जादोन की रिपोर्ट)
चंडीगढ। पंजाब के मोहाली से पिछली 13 जुलाई को कार छीनकर हिमाचल प्रदेश भागे बदमाश गिरोह के दो और सदस्यों को मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मोहाली पुलिस ने इस गिरोह की दो पिस्तौल और वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है। मोहाली के पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह चहल ने सोमवार को पत्रकारों को यह जानकारी दी।