जानकारी के मुताबिक, निर्भया के दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए पवन जल्लाद मेरठ से तिहाड़ जेल पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने आज सुबह डमी फांसी दी, जो कामयाब रहा। तिहाड़ जेल प्रशासन का कहना है कि फांसी को लेकर हमने सारी तैयारियां पूरी कर ली है और अब बस 20 मार्च का इंतजार है। गौरतलब है कि इससे पहले दोषी अक्षय ने मंगलवार शाम राष्ट्रपति के पास दूसरी दया याचिका दायर की है। हालांकि, इस याचिका पर राष्ट्रपति की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।