गौरतलब है कि 16 दिसंबर 2012 के दिल्ली के चर्चित निर्भया मामले में चार दोषियों विनय शर्मा, अक्षय ठाकुर, पवन गुप्ता और मुकेश को 20 मार्च की सुबह में फांसी दी जानी है। इनमें बिहार के औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड के लहंगकर्मा गांव का मूल निवासी अक्षय ठाकुर भी शामिल है। दोषियों के फांसी की सजा माफ कराने के तमाम कानूनी विकल्प समाप्त हो चुके हैं।