7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NIT छात्राओं का आरोप, स्थानीय छात्र दे रहे रेप की धमकी!

कश्मीरी छात्रों के एक समूह ने उनसे कहा कि एक के साथ रेप होगा तो सब ठंडे पड़ जाओगे
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Puneet Parashar

•

Updated: 7 Apr 2016, 4:29 PM IST

NIT Srinagar

NIT Srinagar

नई दिल्ली। श्रीनगर के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानि NIT कैंपस में छात्रों के बीच झड़प के बाद तनाव खत्म होने के दावों के बीच उत्तर प्रदेश से पढ़ने आई छात्रा ने आरोप लगाया है कि स्थानीय छात्र उसे और बाहर से आई बाकी छात्राओं को रेप की धमकी दे रहे हैं।

एक के साथ रेप होगा तो सब ठंडे पड़ जाओगे-
उसने आरोप लगाया कि बुधवार को कश्मीरी छात्रों के एक समूह ने उनसे कहा कि एक के साथ रेप होगा तो सब ठंडे पड़ जाओगे। छात्रा ने कहा कि सोमवार को पुलिस ने नॉन-कश्मीरी छात्रों की बेरहमी से पिटाई की। उन्हें जानवरों की तरह पीटा गया।

31 छात्रों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई-
एनआईटी श्रीनगर में छात्रों और प्रशासन के बीच तल्खी बढ़ती ही जा रही है। एनआईटी के दो छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और 31 के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई किए जाने की बात सामने आ रही है। हालात पर काबू पाने के लिए कैंपस में सीआरपीएफ तैनात की गई है।

NIT श्रीनगर कैंपस में सीआरपीएफ तैनात-
NIT श्रीनगर में दो छात्रों पर FIR, 31 के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई एनआईटी श्रीनगर में छात्रों और प्रशासन के बीच तल्खी बढ़ती ही जा रही है। एनआईटी के दो छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और 31 के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई किए जाने की बात सामने आ रही है। हालात पर काबू पाने के लिए कैंपस में सीआरपीएफ तैनात की गई है।

बाकी हिस्सों और कश्मीर के देशभक्तों में फर्क क्यों-
गौरतलब है कि एनआईटी में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद मोदी सरकार इस मुद्दे पर आलोचना झेल रही है। मोदी सरकार के विरोधी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के लिए मोदी सरकार को घेरा उन्होंने सवाल उठाया कि देश के बाकी हिस्सों और कश्मीर के देशभक्तों में फर्क क्यों किया जा रहा है।

छात्रा ने कहा हमें मोदी सरकार पर भरोसा नहीं रहा-
एनआईटी छात्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमें मोदी सरकार पर भरोसा नहीं रहा। जो एक बार हुआ वो फिर हो सकता है। सरकार हमारी सुरक्षा करने में नाकाम रही। सरकार बस ये साबित करना चाहती है कि सब कुछ ठीक है जबकि ऐसा नहीं है।

बाहरी राज्यों से आए छात्र कर रहे हैं सुरक्षा की मांग-
दरअसल वर्ल्ड टी20 मैच में भारत की हार के बाद एनआईटी परिसर में देश विरोधी नारे लगे थे। इसके बाद कैंपस में दूसरे राज्यों से आए छात्रों ने इसका विरोध किया था। उसके बाद से परिसर में छात्रों के बीच तनाव है। बाहरी छात्र सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

जायजा लेने के लिए भेजी दो सदस्यीय कमेटी-
ईरानी ने बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों को संस्थान के हालात का जायजा लेने के लिए भेजा। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में मंगलवार शाम पुलिस लाठीचार्ज में कई गैर कश्मीरी छात्रों के घायल होने के बाद केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान अब भी संस्थान के अंदर तैनात है। बताया जा रहा है कि कैंपस में अभी तक तनावपूर्ण स्थिति है।

ईरानी ने स्टूडेंट्स के सेफ रहने का दिया आश्वासन-
केंद्रीय मानव संसधान मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि सभी स्टूडेंट्स सेफ रहेंगे और किसी के साथ अन्याय नहीं होंने दिया जाएगा। स्मृति ईरानी ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से बात की है और महबूबा ने उन्हें आश्वास्त किया है कि संस्थान के सभी छात्र सुरक्षित रहेंगे और किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

श्रीराम सेना ने गुरुवार को जम्मू बंद की कॉल दी है-
उधर, जम्मू विवि के छात्र सुबह सड़क पर उतर आए व एनआईटी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध करने लगे। स्थानीय श्रीराम सेना ने घटना के विरोध में गुरुवार को जम्मू बंद की कॉल दी है। विहिप ने भी कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। विहिप का कहना है कि भारत के पक्ष में नारे लगा रहे छात्रों को पुलिस ने घेरकर पीटा है। जेके हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने भी हाईकोर्ट, अधीनस्थ न्यायालय और ट्रिब्यूनल में बुधवार को सेकेंड हाफ और गुरुवार को पूरे दिन काम बंद करने का एेलान किया है।