5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेल भवन में मिला कोरोना वायरस का पांचवा केस, 2 दिन के लिए सभी दफ्तर बंद

- रेल भवन ( Rail Bhavan ) को अगले दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है - रेल भवन ( Rail Bhavan ) में पिछले दो सप्ताह के अंदर कोरोना ( Coronavirus ) के पांच मामले सामने आ गए हैं

2 min read
Google source verification
corona case in Rail Bhawan

पिछले दो हफ्ते के अंदर कोरोना का ये पांचवा मामला है

नई दिल्ली। देश में कोरोना ( coronavirus ) का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सरकार ने भले ही सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों को खोल दिया है, लेकिन यहां काम करने वाले कर्मचारी बहुत बड़ा रिस्क लेकर काम कर रहे हैं। सोमवार को रेल भवन ( Rail Bhavan ) में एक और कर्मचारी के कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर रेल भवन को अगले दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

रेल भवन में कोरोना का ये पांचवा मामला

जानकारी के मुताबिक, रेल भवन की इस इमारत में पिछले दो सप्ताह के अंदर कोरोना का ये पांचवा मामला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को जो कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिला है, वो 19 मई तक दफ्तर आया था। वो डी ग्रेड का कर्मचारी है। रेल भवन में उसके संपर्क में आए नौ लोगों को घर में क्वारंटाइन में भेज दिया गया है।

रेल मंत्री पर भी मंडरा रहा है संक्रमण का खतरा

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि डी ग्रेड का कर्मचारी फाइलों को एक अधिकारी से दूसरे अधिकारी के पास ले जाने का काम करता है। इस तरह वह पूरे दिन अनेक लोगों के संपर्क में आता है। ये फाइल रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और यहां तक कि रेल मंत्री के पास भी जा सकती हैं। ऐसे में संक्रमण का खतरा रेल मंत्री पर भी मंडराने लगा है।

रविवार को भी मिला था कोरोना का एक केस

- यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब रेलवे की एक वरिष्ठ अधिकारी रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित मिली थीं और यह रेलवे मुख्यालय में एक सप्ताह से कम समय में चौथा मामला था। संबंधित वरिष्ठ अधिकारी पिछली बार 20 मई को काम पर आई थीं। उनके साथ करीब से काम करनेवाले कम से कम 14 अधिकारियों को घर में क्वारंटाइन पर भेज दिया गया।

- अधिकारियों ने बताया कि नए मामले से पहले 22 मई को रेल भवन में एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित मिली थीं। यह अधिकारी रेलवे रक्षा बल (आरपीएफ) सेवा के कैडर पुनर्गठन पर काम कर रही थीं।