22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केरल: मोदी सरकार पर बरसे राहुल ने कहा- नागपुर से चल रहा है देश, जारी रहेगी लड़ाई

राहुल गांधी दो दिवसीय केरल दौरे पर हैं।
2 min read
Google source verification
Rahul

केरल: मोदी सरकार पर बरसे राहुल कहा- नागपुर से चल रहा है देश, विचार धारा के खिलाफ लड़ाई जारी

कोच्चि। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिन के केरल दौरे पर हैं। दौरे पर राहुल गांधी बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा ले रहे हैं साथ ही पीड़ितों से भी मुलाकात कर रहे हैं। बुधवार को दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है।

केंद्र सरकार ने पूरी आर्थिक मदद नहीं दी: राहुल गांधी

कोच्चि में राहुल गांधी ने प्रेसकॉन्फ्रेंस के दौरान केरल में आई बाढ़ पर बात करते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी से जब पूछा गया कि बाढ़ संकट क्या मानव निर्मित संकट है तो इन पर राहुल गांधी ने कहा कि, " मैं यहां पर लोगों को समर्थन देने आ हूं, स्थिति का राजनीतिकरण करने। मैं प्रकृति के इस संकट पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।" मंगलवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पर बात करते हुए राहुल गांधी ने बताया कि, " कल मैंने कई राहत शिविरों को दौरा किया। लोग चिंतित हैं। मैंने केरल के मुख्यमंत्री से भी बात की। ये महत्तवपूर्ण है कि सरकार लोगों को ये समझाए कि वह घरों को फिर से बनवाने में मदद करेंगे। आर्थिक मदद तुरंत जारी की जानी चाहिेए"। साथ ही राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि," केंद्र सरकार द्वारा समर्थन की सीमा और अधिक होनी चाहिए। ये केरल की जनता का अधिकार है। मुझे दुख है कि केंद्र सरकार ने उतनी मदद नहीं कि जितनी करनी चाहिए थी"।

'नागपुर से चल रहा देश'

कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने एक बार फिर से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और मोदी सरकार पर भी निशाना साधा है। राहुल गांधी ने एक बार फिर से कहा कि, " देश में दो तरह की विचारधारा हैं। पहला केन्द्रित है और दूसरा विकेन्द्रित है। एक विजन केवल नागपुर से आने वाली विचारधारा का सम्मान करता है, दूसरा अलग-अलग विचारों की, संस्कृतियों का सम्मान करता है। यह लड़ाई जारी है"। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भारत में केवल एक एनजीओ के लिए जगह है, जिसका नाम आरएसएस है। बाकी सारे एनजीओ को बंद कर दो। सारे एक्टिविस्टों को जेल में डाल दो और जो इसके खिलाफ आवाज उठाते हैं उन्हें गोली मार दो। नए भारत में आपका स्वागत है।