4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Online Games Banned: आंध्र प्रदेश में ऑनलाइन गेम Rummy और Poker बैन

HIGHLIGHTS आंध्र प्रदेश सरकार ने भी गुरुवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए ऑनलाइन गेम्स रम्मी और पोकर पर प्रतिबंध ( Online Games Rummy and Poker Banned ) लगाने का फैसला किया है। सरकार ने बताया है कि इस तरह के ऑनलाइन गेम्स युवाओं को गलत रास्ते पर धकेल रहे हैं। सूचना मंत्री पर्नी वेंकटरामैया (नानी) ने कहा कि मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट ने ऑनलाइन जुआ पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया।

2 min read
Google source verification
apps banned

Online Games Banned: Andhra Pradesh Government Banned Online Games Rummy and Poker

अमरावती। केंद्र सरकार ने एक बार फिर से डिजिटल स्ट्राइक करते हुए 118 मोबइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया, वहीं अब आंध्र प्रदेश सरकार ने भी गुरुवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए ऑनलाइन गेम्स रम्मी और पोकर पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। सरकार ने बताया है कि इस तरह के ऑनलाइन गेम्स युवाओं को गलत रास्ते पर धकेल रहे हैं।

सूचना मंत्री पर्नी वेंकटरामैया (नानी) ने कहा कि मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट ने ऑनलाइन जुआ पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया।

China पर दूसरी बड़ी डिजिटल स्ट्राइक, भारत ने 47 और Chinese App पर लगाया प्रतिबंध

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि ऑनलाइन जुआ ऐसा बन गया है जो युवाओं को 'गुमराह' करके उन्हें नुकसान पहुंचा रहा है। वेंकटरामैया ने कहा कि युवाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमने सभी ऑनलाइन जुए पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

पकड़े जाने पर 6 महीने की होगी जेल

कैबिनेट के फैसले के मुताबिक, यदि कोई भी प्रतिबंध के बाद ऑनलाइन जुए का आयोजन करता है तो आयोजक को पहली बार अपराध के लिए एक साल के लिए जेल हो सकती है। वहीं दूसरी बार अपराध करने पर जुर्माना के साथ दो साल तक जेल की सजा होगी।

मंत्री वेंकटरामैया ने कहा कि ऑनलाइन गेम खेलते हुए यदि कोई पकड़ा जाता है तो लोगों को छह महीने की जेल की सजा होगी।

America ने 59 Chinese Apps को बैन करने के भारत के फैसले का किया स्वागत, Pompeo बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा को मिलेगा बढ़ावा

आपको बता दें कि लद्दाख सीमा पर चीन के साथ बढ़ते तकरार के बीच भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 118 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया। इसमें सबसे लोकप्रिय ऐप्स पबजी भी शामिल है। सरकार की ओर से कहा गया है कि ये ऐप्स भारत की सुरक्षा, एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचा सकते थे।

सरकार की ओर से इसको लेकर एक आदेश जारी किया गया। इस आदेश में कहा गया कि बैन किए गए इन ऐप्स की ओर से कलेक्ट किए गए डेटा को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे थे। यह हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सही नहीं है। लिहाजा, राष्ट्र की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन सभी ऐप्स को बैन करने का फैसला लिया गया है। बता दें कि इससे पहले गलवाना घाटी में हुए हिंसक झड़प के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 59 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया था। इसमें सबसे लोकप्रिय Tik Tok, यूसी ब्राउजर जैसे ऐप्स भी शामिल थे।