मुंबई। उरी हमले के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने पाकिस्तानी कलाकारों को 48 घंटे में भारत छोडऩे की धमकी दी थी। मनसे ने कहा था कि अगर पाकिस्तानी कलाकार देश छोड़कर नहीं गए तो उसके कार्यकर्ता उन्हें खदेड़ देंगे।
इस धमकी के कारण बॉलीवुड में काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान ने चुपचाप भारत छोड़ दिया है। उनके वापस भारत लौटने की कोई योजना नहीं है। मुंबई पुलिस की ओर से पाकिस्तानी कलाकारों को भरोसा दिलाया गया था कि उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा लेकिन मनसे की धमकी के कारण कलाकारों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।
करण जौहर का मशहूर टॉक शो कॉफी विद करण का पांचवा सीजन बहुत जल्द टीवी पर प्रसारित होने वाला है। शो में फवाद खान पहले गेस्ट बनने वाले थे लेकिन मनसे की धमकी के कारण फवाद ने आलिया भट्ट और शाहरुख खान को रिप्लेस कर दिया है। करण जौहर की मूवी ऐ दिल है मुश्किल जल्द ही रिलीज होने वाली है।
इसमें फवाद खान मुख्य भूमिका में है। करण जौहर ने मनसे की धमकी की परवाह नहीं करते हुए कहा था कि पाकिस्तानी कलाकारों का जाना आतंकवाद जैसी समस्याओं का समाधान नहीं है। सलमान खान ने कहा था कि बॉलीवुड किसी के बाप की जागीर नहीं है। यहां कोई भी काम कर सकता है।