1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान ने बिना सूचना डाक सेवा बंद की, बदले में भारत ने भी चिटि्ठयों पर लगाई रोक

वर्ल्ड पोस्टल यूनियन के नियमों का उल्लंघन कर रहा पाक बिना पूर्व जानकारी के बंद की भारत के लिए डाक सेवा भारत ने भी पाकिस्तान के पत्रों को रोका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Navyavesh Navrahi

•

Updated: 22 Oct 2019, 7:55 AM IST

ravi_shankar_prasad.jpg

केंद्रीय संचार व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को पाकिस्तान के उस कदम पर कड़ा एतराज जताया, जिसके अंतर्गत उसने बिना पूर्व जानकारी के एकतरफा निर्णय करते हुए पत्रों को भारत भेजे जाने पर रोक लगा दी है। प्रसाद एक स्टार्ट-अप समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि- 'सभी देश वर्ल्ड पोस्टल यूनियन के तहत काम करते हैं, लेकिन पाकिस्तान तो पाकिस्तान है। पाकिस्तान ने बीते दो माह से भारत के लिए डाक सेवा बंद कर रखी है।'

उसी जगह पर बनेगा भव्य मंदिर.. सरकार ने कहा हम देंगे दोगुनी जमीन

उत्तर प्रदेश के आगरा से भारतीय डाक अब पाकिस्तान नहीं जाएगी। डाक विभाग ने पाकिस्तान की डाक बुकिंग बंद कर दी है। विभाग ने ये कार्रवाई पाकिस्तान के बाद की है। डाक सेवा के पोस्टमास्टर जनरल अंबेश उपमन्यु ने सभी अधीनस्थों को निर्देशित किया है कि वे पाकिस्तान जाने वाली डाक की बुकिंग न करें। पाकिस्तान एक भी डाक नहीं जाएगी। इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए भारत ने भी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के लिए डाक की बुकिंग बंद कर दी है।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, इसी साल 23 अगस्त को पाकिस्तान ने भारत आने वाली डाक बंद कर दी। साथ ही भारत से जानी वाली डाक भी लेना बंद कर दिया। इसकी जानकारी भारत को नहीं दी गई। डाक विभाग की बुकिंग लौटने लगीं तो डाक भवन, दिल्ली को जानकारी दी गई। तब साफ हुआ कि पाकिस्तान ने भारत की डाक बुकिंग बंद कर दी है।

दिवाली से पहले बिहार में आतंकी हमले की साजिश, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट

डाक भवन, दिल्ली से 18 अक्तूबर को निर्देश जारी किए गए। इसमें पाकिस्तान जाने वाली प्रत्येक डाक की बुकिंग तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रसाद ने कहा कि- 'पाकिस्तान ने हमारे देश को बिना कोई जानकारी या नोटिस दिए भारतीय पत्रों को भेजना बंद कर दिया है।' उन्होंने कहा कि- 'यह वर्ल्ड पोस्टल यूनियन के नियमों के खिलाफ है। इसलिए हमारे डाक विभाग को कार्रवाई के बारे में सोचना पड़ा है। डेड़ महीने से भी अधिक समय से भारत ने पाकिस्तान से कोई डाक सामग्री प्राप्त नहीं की है, जिसके बाद भारतीय डाक विभाग ने भी पाकिस्तान के लिए पत्रों व मेलों को रोक दिया है।