
पंजाब। भारत की ओर से पाकिस्तानी लोगों के लिए ऐसी दरियादिली देखकर पूरे पाकिस्तान में चर्चा हो रही है। यहां तक कि पाकिस्तानी भारत का शुक्रगुजार होने और सरकार की प्रशंसा करते हुए नहीं थक रहे हैं। वास्तव में लॉकडाउन के दौरान भारत में फंसे पाकिस्तानियों को आज अटारी वाघा बॉर्डर से वापस उनके वतन से भेज दिया गया है। जिसके बाद से भारत की काफी प्रशंसा की जा रही है।
जानकारी के अनुसार लॉकडाउन की वजह से भारत में फंसे पाकिस्तानी नागरिक अमृतसर के अटारी-वाघा बॉर्डर से वापस पाकिस्तान लौटे। एक पाकिस्तानी नागरिक ने बताया कि हम भारत और पाकिस्तान सरकार के बहुत शुक्रगुज़ार हैं जिन्होंने हमें कोविड-19 के समय में भी बॉर्डर क्रॉस करने का मौका दिया। आपको बता दें कि दोनों देशों में एक दूसरे के रिश्तेदार रहते हैं। जो उनसे मिलने के लिए आते जाते रहते हैं। लॉकडाउन के ऐलान के बाद बॉर्डर को सील करने के साथ आवाजाही बंद कर दी गई थी। जिसकी वजह से कई पाकिस्तानी भारत में ही रह गए थे।
Updated on:
29 Dec 2020 03:20 pm
Published on:
29 Dec 2020 02:16 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
