4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दून में पैंथर ने किया युवक पर हमला, वन विभाग ने पकड़ कर पहुंचाया जू

तीन हफ्ते से चकमा दे रहे पैंथर ने बुधवार दोपहर एक युवक को झपट्टा मारकर घायल कर दिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Devesh Kumar Sharma

•

Updated: 10 Jan 2018, 11:45 PM IST

Panther Attack

पत्रिका ब्यूरो @ देहरादून. वन विभाग को तीन हफ्ते से चकमा दे रहे पैंथर ने बुधवार दोपहर एक युवक को झपट्टा मारकर घायल कर दिया। इसके बाद विभाग ने नौ घंटे की मशक्कत के बाद पैंथर को ट्रैंकुलाइज कर जू में भेज दिया। इस पैंथर ने सहस्त्रधारा रोड और रायपुर के अधोईवाला में वन विभाग को छंका रखा था। करीब तीन बजे पैंथर को ट्रैंकुलाइज करने के बाद उसे दून जू में चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान रायपुर रोड़ लोगों का जमावड़ा रहा। डीएफओ मसूरी, कहकशां नसीम ने बताया कि रायपुर रोड़ और सहस्त्रधारा रोड के आसपास के इलाकों में कई दिनों से पैंथर दिखाई दे रहा था। उन्होंने बताया कि पैंथर ने अधोईवाला की स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी सुमित (23) को घायल कर दिया।

स्थानीय निवासियों के मुताबिक पैंथर बाथरूम में बैठा हुआ था। सुबह के समय युवक उठकर जब बाथरूम में घुसा तो पैंथर ने उस पर झपट्टा मार दिया। इसके चलते उसके दाहिने हाथ में चोट लग गई। किसी तरह युवक अपनी जान बचा कर मौके से भाग निकला। इस संबंध में स्थानीय निवासियों ने वन विभाग को सूचित किया गया। साथ ही सुमित को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद पैंथर की तलाश में वन विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया गया।

रेंज अधिकारी सुभाष वर्मा ने बताया कि दोपहर दो बजे मालूम चला कि पैंथर मित्तल वेडिंग प्वाइंट में है। इस बीच राजाजी राष्ट्रीय टाइगर रिजर्व की डॉ.अदिति भी मौके पर पहुंच गईं । इसके बाद विभाग के कर्मचारियों ने पैंथर को ट्रैंकुलाइज किया, लेकिन वह वेडिंग प्वाइंट से भाग गया। उसके बाद वह अधोईवाला निवासी आलोक कुमार मौर्य की छत और फिर घर के पीछे छिप गया। यहां पर पैंथर को दोबारा ट्रैंकुलाइज किया गया। इसके बाद वह बेहोश हुआ और उसे जू ले जाया गया। इसके बाद विभाग ने नौ घंटे की मशक्कत के बाद पैंथर को ट्रैंकुलाइज करने के बाद उसे दून जू में चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया।