4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO ::: PANTHER ATTACK — जंगल में लकडिय़ा लेने गई महिला का पैंथर ने किया शिकार : झडफ़ा गांव की घटना

- राजसमंद जिले में लगातार बढ़ रहे पैंथर के हमले
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Laxman Singh Rathore

•

Updated: 10 Jan 2018, 7:40 PM IST

Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest news rajsamand,Latest hindi news rajsamand,

कुंभलगढ़. पीपला पंचायत के झडफ़ा में जंगल राणा चौरा में बुधवार सुबह एक महिला को पंैंथर ने उस वक्त शिकार बना डाला जब वह लकड़ी लेने जंगल में गई हुई थी। उसके साथ गए साथियों के सामने हुई इस विभत्स घटना को देख उनके भी देख होश उड़ गए। बाद में उन्होंने ही जान बचाकर भागते हुए मृतका के घर सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मृतका के शव को गांव में लाया गया।


घटना के अनुसार झडफ़ा निवासी शायरी बाई (२२) पत्नी मोतीराम भील सुबह अपनी कुछ साथिनों के साथ रोज की तरह जंगल में लकड़ी लेने गई। वह अपने घर से लगभग ४-५ किलोमीटर दूर घने पहाड़ो में राणा चौरा नामक पहाड़ी पर लकड़ी बीन रही थी कि दबे पांव आए पैंथर ने एकाएक हमला करते हुए उसका गला पकड़ते हुए मार डाला। इस दौरान उसकी साथी महिलाएं भी आसपास ही थी, जो एकाएक हुए इस हमले के बाद कुछ नहीं समझ पाई और जान बचाकर वहां से भागकर गांव पहुंची और ग्रामीणों व मृतका के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहीं, सूचना पर वन विभाग से रेंजर विनोद रॉय एवं जाप्ता भी मौके पर पहुंच गया। केलवाड़ा थाने से एएसआई उदयसिंह मय जाप्ते घटना स्थल पहुंचे व ग्रामीणों की मदद से शव को चारपाई पर डालकर गांव तक लाया गया। ग्रामीणों की मांग पर प्रशासन ने समीचा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से डॉ. मस्तराम मीणा एवं कर्मचारी को गांव में ही बुलवाकर शव का पोस्टमार्टम कराते हुए परिजनों को सौंप दिया।


पूर्व विधायक पहुंचे मौके पर
मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक गणेशसिंह परमार ने सरकार से इस प्रकार से होने वाली मौतों को लेकर स्थायी समाधान ढूंढने की मांग की है। साथ कुंभलगढ़ अभयारण्य के आसपास होटलों में होने वाने शारे एवं रात के समय चलने वाली जिप्सियों के कारण जंगली जानवरों की दिनचर्या प्रभावित होने एवं उसके बाद जंगली से बाहर निकल कर इस तरह की घटनाएं होने का अंदेशा जताया है। परमार ने कहा कि होटलों में तेज रोशनी एवं तेज आवाज में बजने वाले डीजे साउण्ड पर शीघ्र रोक लगनी चाहीए। इस दौरान प्रधान बाबूङ्क्षसह दसाणा, मंडल अध्यक्ष प्रेमसुख शर्मा, सरपंच भगवतङ्क्षसह झाला, भवानीङ्क्षसह झाला, ओलादर मंडल अध्यक्ष बब्बरसिंह चदाणा, रत्नेश आमेटा सहित जनप्रतिनिधी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।


पिछले साल भी ली थी दो की जान
थाना क्षेत्र में उसर पंचायत के अटडुम्बा में 18 जुलाई को वजकीबाई (55) पत्नी कीकाराम भील चारा काट रही थी, तभी पैंथर ने हमला कर उसे मार डाला था। इसी तरह 13 दिसम्बर को भील बस्ती भैंसाकमेड़ निवासी डाली (45) पत्नी डालू गमेती पर बड़ा भाणुजा-गांवगुड़ा मार्ग पर पैंथर ने हमला कर शिकार कर लिया था।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़