
People begin to arrive at Balasaheb Thackeray Memorial to pay tribute
नई दिल्ली। आज यानी 17 नवंबर को 2012 को मुंबई के शिवाजी पार्क स्थित बाला साहेब ठाकरे मेमोरियल में मुंबईकर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रहे हैं। वास्तव में आज शिव सेना के फाउंडर की 8वीं पुण्यतिथि है। उनकी बनाई हुई पार्टी आज मुंबई की सत्ता में है और उनका बेटा उद्घव ठाकरे मुंबई के सीएम हैं। आज ही के दिन 2012 में उनकी मौत हो गई थी। जिसकी वजह से बाला साहेब के समर्थकों का हर साल यहां पर जुटना शुरू हो जाता है। सिर्फ मुंबई से ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों से भी लोग यहां पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए आते हैं।
बाला साहेब ठाकरे का जन्म 23 जनवरी 1926 को हुआ था। उसके बाद उन्होंने अपने करियर की शुरूआत एक कार्टूनिस्ट के रूप में की। फिर उन्होंने अपनी पार्टी का गठन किया, जिसका नाम शिवसेना रखा। मौजूदा समय में शिव सेना का कांग्रेस के साथ गठबंधन है और मुंबई की सत्ता में काबिज है। काफी सालों तक शिवसेना एनडीए का हिस्सा भी रही है। इससे पहले फडनवीस की सरकार में शिवसेना का समर्थन था।
Updated on:
17 Nov 2020 07:55 am
Published on:
17 Nov 2020 07:49 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
