
मिजोराम में गणतंत्र दिवस का विरोध, खाली मैदान में भाषण देते रहे राज्यपाल
नई दिल्ली। देश में 70वें गणतंत्र दिवस की धूम है। जगह-जगह जश्न मन रहा है, झांकियां निकाल जा रही हैं और लोगों का सम्मान हो रही है। इस बीच मेघालय से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के लोगों ने गणतंत्र दिवस समारोह का विरोध किया है और खाली मैदान में राज्यपाल कुम्मानम राजशेखरन ने अपना भाषण दिया।
गणतंत्र दिवस का विरोध
जानकारी के मुताबिक, मिजोरम के लोग नागरिक संशोधन विधेयक (एनआरसी) का विरोध कर रहे हैं। कई संगठनों ने पहले ही गणतंत्र दिवस के राज्यव्यापी बहिष्कार की घोषणा कर दी थी। जिस कारण इस समारोह में लोग शामिल नहीं हुए। मिजोरम पुलिस का कहना है कि आज के कार्यक्रम में आम पब्लिक शामिल नहीं हुए। केवल मंत्री, विधायक और उच्च अधिकारियों ने ही शिरकत की। कार्यकम के बहिष्कार का आह्वान स्वयं सेवी संगठन कॉर्डिनेशन कमेटी ने किया था। यह सिविल सोसायटी और छात्र इकाइयों का संगठन है।
खाली मैदान में भाषण देते रहे राज्यपाल
वहीं, राज्यपाल राजशेखरन ने अपने भाषण में कहा कि मिजोरम की सीमाओं की सुरक्षा की लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार जनता के कल्याण और विकास के लिए योजनाओं पर काम कर रही है। राज्य के लोगों की पहचान, संस्कृति और मूल्यों को बढ़ाने के लिए गांव-गांव में सिटीजन रजिस्ट्रेशन कराया गया। सरकार नागरिकों में भाईचारे की भावना को बढ़ा रही है।
Updated on:
26 Jan 2019 06:19 pm
Published on:
26 Jan 2019 05:30 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
