
नई दिल्ली। हाल ही में आपने इंटरनेट पर एक वीडियो देखा होगा जिसमें एक शख्स लंगूर को बड़ी बेहरमी से मार रहा है। पहले यह शख्स लंगूर को पेड़ पर टांग देता है और फिर बेल्ट से मारता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इस शख्स ने ठंड के कारण सिर पर टोपी पहनी हुई है। यह टोपी दिखने में ऐसी लगती है जैसे अक्सर मुस्लिम समुदाय पहनता है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इस शख्स के बारे में कहा जाने लगा, नफरत फैलाई जाने लगी कि एक मुस्लिम लंगूर ('जिसे हिंदू धर्म में हनुमान जी का रूप का दर्जा दिया जाता है') को बुरी तरह से मार रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ ही देर में हिंदू और मुस्लिमों के बीच झगड़े होने लगे। इस वीडियो के जरिए नफरत फैलाई जाने लगी। लेकिन जब इस हैवान जो वीडियो में लंगूर को मारता हुआ दिख रहा है उसका नाम पता लगा तो सब हैरान रह गए।
इस शख्स का नाम पवन है। जी हां, यह शख्स मुस्लिम नहीं बल्कि हिंदू ही है और यह वीडियो महाराष्ट्र का है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग ने तेजी दिखाई जिसमें यह पता लगा कि यह वीडियो महाराष्ट्र के रिसोड़ तहसील के कुरा गांव का वीडियो है। वन विभाग और पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी पवन के अलावा दो नाबालिक लड़कों को भी गिरफ्तार किया गया है। यह नाबालिक वीडियो बनाने में उसकी मदद कर रहे थे।
बता दें कि शनिवार को कुरा गांव में यह लंगूर खेतों में घूम रहा था। तभी पवन बांगर नाम अपने दोस्तों के वहां जा रहा था। पवन और उसके दोस्तों ने लंगूर को पहले कुछ खाने को दिया जिसके बाद लंगूर झासें में आ गया। जिसके बाद पवन और उसके दोस्तों ने लंगूर को पकड़ का पेड़ से बांध दिया। जिसके बाद पवन ने लंगूर को बेल्ट, चप्पल और लाठी से बुरी तरह मारा। बंदर करहाता रहा लेकिन पवन ने उसे तब तक मारा जब तक वह खुद नहीं थक गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स लंगूर को लंबे बांस से पीटता है। लंगूर को इतना मारा है कि वह बिल्कुल हिल तक नहीं पा रहा है। वीडियो में लंगूर को मारने वाला शख्स लंगूर को बार-बार कह रहा है कि 'आवाज नहीं निकलनी चाहिए' लेकिन जैसी वह शख्स लंगूर को मारता है, लंगूर की दर्द के कारण आवाज निकलती है। आवाज निकलने के बाद वह शख्स लंगूर को फिर मारता है। आखिर में लंगूर ने पिटाई से दम तोड़ दिया और वह मर गया।
Published on:
19 Dec 2017 10:06 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
