3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी, जेठालाल और श्रीलंका तीनों अय्यर से परेशान !

सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे गुजरात को लेकर फनी मैसेज

2 min read
Google source verification
Rahul Gandhi Jethalal and Sri Lanka all upset with Iyer

Rahul Gandhi Jethalal and Sri Lanka all upset with Iyer

शहडोल- राहुल गांधी , जेठालाल और श्रीलंका तीनों को अय्यरों ने परेशान करके रखा है। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे मैसेज हैं। गुजरात चुनाव का रिजल्ट आज आना था। सुबह से सबकी निगाहें रिजल्ट पर टिकी हुईं थीं। क्योंकि गुजरात चुनाव में कई दिग्गजों की साख दाव पर लगी हुई थी। रिजल्ट भले ही रिजल्ट गुजरात विधानसभा के आने थे। लेकिन रिजल्ट जानने के लिए पूरे देश में खलबली मची हुई थी। ऐसे में सोशल मीडिया भला कैसे शांत रह सकता था।

सोशल मीडिया में भी लगातार फनी वीडियोज और मैसेज वायरल हो रहे थे। ऐसे-ऐसे वीडियोज और मैसेज वायरल हो रहे थे। जिसे सुनने और देखने के बाद कोई भी अपनी हसी को रोक नहीं सकता। इतना ही नहीं सोशल मीडिया में मैसेज और वीडियोज भी गुजरात इलेक्शन के रिजल्ट के साथ ही साथ अपडेट होते जा रहे थे। मतलब रिजल्ट का रुझान जिस ओर जा रहा था। मैसेज भी कुछ उसी से कनेक्ट होकर वायरल हो रहे थे। और इतनी तेजी से वायरल हो रहे थे जिसका आप अंदाजा लगा ही सकते हैं। सोशल मीडिया में भी गुजरात इलेक्शन को लेकर खूब गहमा-गहमी मची हुई थी।

आप भी पढिए सोशल मीडिया पर वायरल कुछ दिलचस्प मैसेज

- गुजरात इलेक्शन के रिजल्ट को लेकर आज सुबह से ही पूरे देश में उत्सुकता बनी हुई थी। जैसे ही काउंटिंग शुरू हुई। ज्यादा तर घरों में लोग अपने टीवी के सामने बैठ गए। और उसी से रिलेट करके सोशल मीडिया पर एक फनी मैसेज वायरल हुआ जिसे पढकर आप भी अपनी हंसी रोक नहीं सकेंगे।

पत्नि- आप कभी गुजरात गए हैं?
पति - नहीं
पत्नि- क्या हम वहां रहने जा रहे हैं?
पति - नहीं
पत्नि- गुजरात में आपके रिश्तेदार चुनाव लड़ रहे हैं ?
पति - नहीं
पत्नि- तो रिमोट इधर दे दो

ये तो एक मैसेज है ऐसे कई फनी मैसेज चुनाव परिणाम के साथ ही अपडेट होकर सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे थे। उनमें से कुछ मैसेज आप पढिए...

- अब अमित शाह जी को अश्वमेघ यज्ञ करवाना चाहिए और सिर्फ घोड़ा भेज कर अन्य गैर भाजपा राज्यों में मौजूद सरकार से पुछवा लेना चाहिए कि चुनाव लड़ोगे या ऐसे ही हार मान लोगो।
-----------------
- आज भाजपा के विरोधियों का रुख
8 बजे- EVM एकदम सही
8.30 बजे - EVM सही
9 बजे- EVM सही ही लग रही है

9.30 बजे- EVM कुछ सही
10 बजे- EVM में गड़बड़ी है
10.30 बजे- EVM हैक हो रही है
11 बजे- EVM 100% हैक्ड है
------------------------------
- 8 बजे- गुजरात में कांग्रेस आगे चल रही है
9बजे - गुजरात में कांग्रेस और आगे चल रही है
10 बजे- कांग्रेस और आगे बढ़ रही है
11 बजे- बढते- बढ़ते कांग्रेस गुजरात से आगे चली गई है
---------------------------------------------
- अमित शाह - टारगेटेड- 150
28 प्रतिशत GST काटकर 108 सीट मिली
----------------------------------------
- ये मोदी भी बड़े मस्खरे हैं
पहले तो कांग्रेस को बढ़त दिला कर मिठाई खिलवा दी... अब उल्टियां करवा रहे हैं ।