15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रंप के स्वागत के लिए मोटेरा में उत्साह, PHOTOS में देखें कैसा है अहमदाबाद का नजारा

अहमदाबाद ( ahmedabad ) पहुंच चुके हैं अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump ) मोटेरा स्टेडियम ( Motera Stadium ) में ट्रंप के स्वागत को लेकर लोगों में खासा उत्साह

2 min read
Google source verification
Motera Stadium

मोटेरा स्टेडियम में ट्रंप के स्वागत को लेकर भव्य तैयारी।

नई दिल्ली। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump ) अहमदाबाद ( Ahmedabad ) एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। आज से ट्रंप का दो दिवसीय भारत दौरा शुरू हो रहा है। ट्रंप का अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम ( Motera Stadium ) में भव्य स्वागत किया जाएगा। ट्रंप के स्वागत के लिए मोटेरा स्टेडिय में पूरी तरह तैयार है और लोगो में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।

ट्रंप के स्वागत के लिए मोटेरा स्टेडियम में करीब एक लाख 10 हजार लोग मौजूद हैं। पूरा अहमदाबाद ट्रंप और पीएम मोदी के पोस्टर्स से पटा हुआ है।

लोग अपने हाथों में ट्रंप और पीएम मोदी का पोस्टर भी थामे हुए हैं और कार्यक्रम में ट्रंप के पहुंचने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मोटेरा स्टेडियम में आज ट्रंप एक लाख से ज्यादा लोगों को संबोधित करेंगे। स्टेडियम में सुबह से ही लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है।

ट्रंप और पीएम मोदी करीब 22 किलोमीटर का रोड शो भी करेंगे। तस्वीरों में भी आप देख सकते हैं ट्रंप के स्वागत को लेकर लोगों में किस तरह उत्साह है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग