10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
पीएम मोदी ने विदा किए वाजपेयी के अस्थि कलश, राज्य बीजेपी अध्यक्षों को सौंपे
Play video

पीएम मोदी ने विदा किए वाजपेयी के अस्थि कलश, राज्य बीजेपी अध्यक्षों को सौंपे

वाजपेयी की अस्थियां देशभर में तहसील स्तर पर शोक सभाएं आयोजित हो जाने के बाद विभिन्न नदियों में प्रवाहित की जाएंगी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 22 Aug 2018, 4:36 PM IST

नई दिल्ली: दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थियां देशभर की प्रमुख नदियों में विसर्जित किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को वाजपेयी के अस्थि कलश पार्टी की सभी राज्य इकाइयों के अध्यक्षों को सौंपे।

यह भी पढ़ें: राफेल डील: कांग्रेस नेताओं का अंबानी को जवाब, ‘हवाई जहाज’ बनाकर उड़ा दिया कानूनी नोटिस

पार्टी की बीजेपी ने ट्वीट किया कि वाजपेयी की अस्थियां तहसील स्तर पर शोक सभाएं आयोजित हो जाने के बाद विभिन्न नदियों में प्रवाहित की जाएंगी। बिहार बीजेपी अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि पार्टी की तरफ से बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक 27 अगस्त से एक सितंबर तक शोकसभा आयोजित की जाएंगी। राय ने कहा कि वाजपेयी की अस्थियां गंगा, सरयू, नारायणी, बागमति, महानंदा, कोसी सहित बिहार की विभिन्न नदियों में अगले कुछ दिनों में प्रवाहित की जाएंगी।