
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ( coronavirus ) का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3600 के पार पहुंच चुका है, जबकि अब तक 109 लोगों की मौत हो चुकी है। मामले की गंभीरत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि देश में 21 दिनों का लॉकडाउन ( Lockdown ) किया गया है। इसके बावजूद लगातार आंकड़े बढ़ रहे हैं। इसी बीच सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने बीजेपी ( BJP ) के 40वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने सभी कार्यकर्ताओं से कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जारी युद्ध में अपना योगदान देने की अपील की।
बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लंबी है, इसलिए ना थकना है और ना ही हारना है इस पर केवल जीत हासिल करना है। पीएम ने इस दौरान कार्यकर्ताओं के सामने कुछ संकल्प भी रखे और उन्हें पूरा करने का निवेदन भी किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस बीमारी का असर हर किसी पर होता है, इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता था। सरकार ने इस महामारी को रोकने के लिए एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग, कई देशों से आने वाले लोगों पर रोक लगाना, मेडिकल की सुविधाओं को मजबूत करने जैसे कई अहम फैसले लिए। इस दौरान पीएम में देशवासियों से पांच खास गुजारिश भी की।
1. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करें कि देश में कोई गरीब भूखा न सोए। इसके लिए भाजपा के लाखों कार्यकर्ता राशन पहुंचाने के काम करने में जुटे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस काम को बड़े अभियान में बदले। सामाजिक संगठन को भी मिलाकर इस काम को करें।
2. प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर किसी की मदद के लिए जाएं तो फेस मास्क जरूर पहन लें। उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं कि जो मास्क डॉक्टर के लिए जरूरी है वहीं पहने। किसी भी कपड़े का बना मास्क पहन सकते हैं।
3. पीएम ने कहा कि धन्यवाद अभियान चलाने के लिए पार्टी की तरफ से सबको मोटा- मोटा खाका दिया गया है। पांच अलग-अलग वर्ग हैं। पांचों लोगों के लिए अलग अलग धन्यवाद पत्र लेकर उसे सामूहिक रूप से देना है। जो भी नर्स, सफाई कर्मी, पुलिस, बैंक पोस्ट कर्मचारी, आवश्यक सेवाओं में जुटे सभी सरकारी मुलाजिम, इन्हें आभार देना है।
4. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने एक आरोग्य सेतु एप विकसित किया है। एप को डाउनलोड करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जानकारी दें। कम से कम 40 लोगों को डाउनलोड कराएं। इससे कोरोना के बारे में जानकारी मिलेगी।
5. पीएम केयर फंड में दान बढ़े इसका ध्यान जरूर रखें। प्रत्यके भाजपा कार्यकर्ता को खुद भी सहयोग करना और 40 लोगों से भी कराना है। पाबंदी में इधर-उधर जाने की जरूरत नहीं है। हमें आस-पास दुखियारे लोगों की मदद करनी चाहिए।
Updated on:
06 Apr 2020 02:48 pm
Published on:
06 Apr 2020 01:19 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
