7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Modi ने रजनीकांत को दी बधाई, दादा साहब पुरस्कार मिलने पर जताई खुशी

पीएम मोदी ने कहा कि अलग-अलग भूमिकाओं के जरिए दशकों तक लोगों के बीच लोकप्रिय बने रहने वाला व्यक्ति रजनीकांत ही हो सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification
modi rajnikant

दशकों तक लोकप्रिय हासिल करने वाला व्यक्ति रजनीकांत ही हो सकता है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहब पुरस्कार मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने रजनीकांत को यह पुरस्कार मिलने पर खुशी का इजहार किया है। साथ ही कहा कि दशकों तक अलग-अलग भूमिका निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाला व्यक्तित्व रजनीकांत ही हो सकता है।

3 मई को दिया जाएगा पुरस्कार

इससे कुछ देर पहले केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने रजनीकांत को 51वां दादा साहब फाल्के अवार्ड देने की जानकारी दी थी। रजनीकांत को यह पुरस्कार 3 मई को दिया जाएगा। प्रकाश जावडे़कर ने कहा कि सिनेमा में शानदार योगदान के लिए अभी तक ये अवार्ड 50 बार अलग-अलग हस्तियों को दिया जा चुका है। अब 51वां अवार्ड सुपरस्टार रजनीकांत को दिया जाएगा। इस अवार्ड के लिए रजनीकांत के चयन से देश को खुशी मिलेगी।

भैरवी से बन गए सुपरस्टार

बता दें कि रजनीकांत ने 25 साल की उम्र में फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। उनकी पहली अपूर्वा रागनगाल थी। 1975 से 1977 के बीच उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में कमल हासन के साथ विलेन की भूमिका ही की थी। लीड रोल में उनकी पहली तमिल फिल्म 1978 में भैरवी आई। उनकी ये फिल्म काफी हिट रही और रजनीकांत सुपरस्टार बन गए।


बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग