
PATRIKA NEWS WRAP: वो खबरें जिन पर आज दिनभर रहेगी नजर
1- उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कन्नोज, हरदोई में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी सीतापुर में भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे
तीन घंटे में भाजपा की तीन विजय संकल्प रैलियों को संबोधित करेंगे
2- तीन रैलियों को संबोधित करेंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
रायबरेली में एक और अमेठी में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे राहुल
गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के नन्दमहर में जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल
राहुल जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के रानीगंज में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे
3- भाजपा अध्यक्ष अमित शाह दो राज्यों को चुनावी दौरे पर
ओडिशा और झारखंड में रैलियों को संबोधित करेंगे शाह
अमित शाह पलामू, मयूरभंज में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे
जाजपुर में भी एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे अमित शाह
4- उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे पर रहेंगी प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बाराबांकी में रोड शो करेंगी
प्रियंका गांधी उन्नाव में कांग्रेस प्रत्याशी अन्नू टंडन के पक्ष में रोड-शो करेंगी
प्रसिद्ध सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की मजार, देवां शरीफ भी जाएंगी प्रियंका
5- उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे पर रहेंगे राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह प्रदेश में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे
संतकबीर नगर, बस्ती और फतेहपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे
भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार में झोंकी पूरी ताकत
6- उत्तर प्रदेश में रैलियों को संबोधित करेंगे नवजोत सिंह सिद्धू
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू फर्रुखाबाद में रोड-शो करेंगे
कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद के पक्ष में रोड शो करेंगे सिद्धू
सिद्धू कानपुर, झांसी में चुनावी जनसभाओं को भी सम्बोधित करेंगे
7- मध्य प्रदेश में बसपा के लिए प्रचार करेंगी मायावती
मायावती मध्य प्रदेश के रीवा में रैली को संबोधित करेंगी
मध्यप्रदेश की कुछ सीटों पर है बसपा की अच्छी पकड़
लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार में जुटीं हैं मायावती
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.
Published on:
27 Apr 2019 08:55 am
