नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अक्टूबर को लाल किला में एक बार फिर से तिरंगा फहराएंगे। दरअसल मोदी सरकार नेताजी सुभाष चंद्र बोस की ओर से आजाद हिंद फौज की स्थापना के 75वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए लाल किला में एक भव्य कार्यक्रम करेगी। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी तिरंगा फहराएंगे। साथ ही आजाद हिन्द फौज म्यूजियम का भी उद्घाटन करेंगे। इस विशेष अवसर पर सेवानिवृत सैन्य अधिकारी और आजाद हिन्द फौज से जुड़े रहे कई हस्तियां भी मौजूद रहेंगे। इनमें से रामगोपाल, परमानंद, जगराम, जागीर सिंह, लालती राम जैसे स्वतंत्रता सेनानी शामिल हैं।