
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) रविवार सुबह देशवासियों से 'मन की बात' ( Mann ki Baat ) करेंगे। माना जा रहा है कि इस बार पीएम मन की बात में कोरोना योद्धाओं ( Corona Warriors ) के योगदान की चर्चा कर सकते हैं। वह कोरोना वॉरियर्स का मनोबल बढ़ाने की लोगों से अपील कर सकते हैं। साथ ही कोरोना के खिलाफ जंग जीतने के लिए देशवासियों से सहयोग जारी रखने की मांग कर सकते हैं। फिलहाल कोरोना की वजह से 3 मई तक देश भर में लॉकडाउन लागू है।
पीएम मोदी ने इस बार मन की बात के कार्यक्रम को पंचायत स्तर पर चर्चा के बाद अंतिम रूप दिया है। कैबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों से इस मुद्दे पर बात की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस साल का यह चौथा मन की बात होगा। इससे पहले पीएम मोदी ने 29 मार्च को मन की बात की थी। 12 अप्रैल को एक ट्वीट करते हुए बताया था कि इस महीने की मन की बात 26 तारीख को होगी। इसके लिए पीएम मोदी ने सुझाव मांगे थे।
29 मार्च को पीएम मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में कोरोना पर ही अपनी बात रखी थी। इस बार भी यही उम्मीद लगाई जा रही है कि पीएम मन की बात में कोरोना वायरस ( coronavirus ) के बारे में ही चर्चा पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
मार्च में मन की बात में पीएम मोदी ने कहा था कि देश से माफी मांगता हूं, मुझे पता है आप मुझे माफ करेंगे। इस दौरान ऐसे निर्णय लेने पड़े हैं जिससे आपको दिक्कत हो रही है। खासकर गरीब भाई-बहन को लगता होगा कि कैसा प्रधानमंत्री है, हमें मुसीबत में डाल दिया।
Updated on:
26 Apr 2020 10:29 am
Published on:
26 Apr 2020 07:58 am

बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
