
पीएम नरेंद्र मोदी।
नई दिल्ली। देश में कोरोना वैक्सीन के वितरण को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए राज्यों से अपील की गई है कि वे अपना सुझाव केंद्र सरकार को भेजें ताकि एक वितरण के लिए खाका तैयार किया जा सके।
इस मामले में पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राज्यों से आग्रह किया कि वे जल्द से जल्द विस्तृत योजनाएं भेजें ताकि सबसे कम मूल्य पर वैक्सीन को लेने की योजना बनाई जा सके। यह निर्णय लेने में राज्य हमारी मदद कर सकते हैं क्योंकि आपके अनुभव मूल्यवान हैं। मुझे आपकी सार्थक सक्रिय भागीदारी की आशा है। टीका का काम चल रहा है लेकिन मेरा आपसे अनुरोध है कि इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
देश के महानगरों में कोरोना कहर बरपा रहा है। दिल्ली और महाराष्ट्र में रोजना कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में किसी तरह लापरवाही इस महामारी को अधिक बढ़ावा दे सकती है। केंद्र सरकार चाहती है कि जल्द कोरोना वैक्सीन बाजार में पहुंच जाए ताकि महामारी को बढ़ने से रोका जा सके।
Updated on:
24 Nov 2020, 3:55 PM IST
Published on:
24 Nov 2020, 3:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.