7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PMC बैंक के खाताधारक की दिल के दौरे से मौत, खाते में जमा थे 90 लाख

PMC बैंक के एक खाताधारक की हार्ट अटैक से मौत मृतक खाताधारक के खाते में जमा करीब 90 लाख रुपया PMC बैंक के खाताधारकों को करना पड़ रहा है मुश्किलों का सामना
2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Oct 15, 2019

b3.png

नई दिल्ली। पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (PMC) बैंक से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। यहां पीएमसी बैंक के एक खाताधारक की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार मृतक के खाते में करीब 90 लाख रुपया जमा था। आपको बता दें कि PMC बैंक के खाताधारकों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि खाताधारक की मौत की वजह हार्टअटैक बताई जा रही है।

चांद की सतह पर हैं इंसानी पैरों के निशान, इन जांबाजों ने रच डाला था इतिहास

बज एल्ड्रिन से हो गई थी यह भूल, बने चांद पर टॉयलेट करने वाले पहले शख्स

पुलिस जानकारी के अनुसार सोमवार को वह पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (PMC) बैंक पर लगाए गए प्रतिबंधों को खिलाफ प्रदर्शन में शामिल थे।

प्रदर्शन के बाद जब वह अपने घर लौटे तो उनको सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान ओशिवारा के तारापोरेवाला गार्डन निवासी संजय गुलाटी के रूप में हुई है।

उनके बैंक खाते में 90 लाख रुपया जमा होने की बात सामने आई है। सूत्रों के अनुसार आज यानी मंगलवार को संजय गुलाटी का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।

चंद्रयान-2 से ज्यादा सफल था ISRO का मिशन मंगलयान! मंगल की अब तक भेजी 1000 से अधिक तस्वीर

रिपोर्ट: चांद पर इस लिए नहीं मिटते इंसानों के कदमों के निशान, जाने क्या है रहस्य

जानकारी के अनुसार मृतक संजय पहले जेट एयरवेज से काम करते थे। नौकरी चले जाने के बाद उसकी सभी पूंजी वहां फंस गई थी। इस सदमे को वह बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे।

इस क्रम में वह किल्ला कोर्ट के सामने प्रदर्शन कर रहे थे। जैसे ही प्रदर्शन के बाद वह दोपहर को घर लौटे तो उनकेा दिल का दौरा पड़ गया।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग