2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डाकघर बना देश का सबसे बड़ा बैंक, मुफ्त में मिलेंगी ये सुविधाएं

आप पोस्ट ऑफिस में दूसरे बैंकों की तरह पैसे डिपोजिट (जमा) कर सकते हैं। साथ ही यहां आपको दूसरे बैंको के मुकाबले कई तरह की सुविधाएं मुफ्त में मिलेंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 1 Apr 2018, 10:59 PM IST

post office

नई दिल्ली। एक अप्रैल से पोस्ट ऑफिस देश का सबसे बड़ा पेमेंट बैंक बन गया है। अब पोस्ट ऑफिस में नागरिकों को कई सारी सेवाएं फ्री में मिलेंगी। देश के सबसे बड़ा पेमेंट बैंक इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने सभी पोस्ट ऑफिसों में ये सुविधाएं एक अप्रैल से शुरू कर दी है। फिलहाल संपूर्ण भारत में इंडिया पोस्ट के 1.55 लाख पोस्ट ऑफिस हैं। इसमें 650 पेमेंट बैंक उनकी सहायता करेंगे। बता दें कि इस बैंक की परिकल्पना रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने की थी। 2015 में आरबीआई ने भारतीय पोस्ट को पेमेंट बैंक के रूप में काम करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी थी।
क्या-क्या सुविधाएं मिलेगी
बता दें कि एक अप्रैल से आप पोस्ट ऑफिस में दूसरे बैंकों की तरह पैसे डिपोजिट (जमा) कर सकते हैं। साथ ही यहां आपको दूसरे बैंको के मुकाबले कई तरह की सुविधाएं मुफ्त में मिलेंगी। सबसे खास बात यह है कि पोस्ट ऑफिस की सामान्य बचत खाते में 1.5 प्रतिशत ज्यादा ब्याज मिलेगा। इसके अलावा आपको एक लाख रुपए तक का बचत खाता, 25 हजार तक की जमा राशि पर 5.5 प्रतिशत ब्याज, चालू खाता और थर्ड पार्टी इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी मिलेगी। बता दें कि इस सेवा के तहत पोस्ट मैन और ग्रामीण डाक सेवक शहरी और ग्रामीण इलाकों में डिजिटल पेमेंट सेवा पहुंचाएंगे।

बैंक से परेशान इकबाल मोहम्मद ने खोली डिजिटल इंडिया की पोल, देखें वीडियो

गौरतलब है कि देश के पारंपरिक बैंक एटीएम और अन्य इंटरनेट बैंकिंग सुविधाओं के लिए अपने ग्राहकों से अतिरिक्त पैसे वसूलते हैं। लेकिन पोस्ट ऑफिस पेमेंट बैंक के ग्राहक को एटीएम और अन्य तरह की सेवाओं के लिए किसी भी प्रकार का कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। बैंक मोबाइल अलर्ट के लिए पैसे वसूलते हैं लेकिन यहां इसके लिए कोई चार्ज नहीं लगेगा। अभी ज्यादातर बैंक इंटरनेट बैंकिंग सुविधा के लिए अपने ग्राहकों से 25 रुपए से 50 रुपए तक का चार्ज एसएमएस अलर्ट के लिए वसूलते हैं। इसी प्रकार बैंक आपके खाते को मेंटेन करने के लिए पैसे वसूलते हैं जबकि पोस्ट ऑफिस पेमेंट बैंक में कोई चार्ज नहीं देना होगा।

इस बैंक में एक माह में खाते से निकलते है मात्र 10 हजार रु. ... जानिए कौनसा है यह बैंक
कितने तरह के खाते खोले जाएंगे
आपको बता दें कि इंडिया पोस्‍ट पेमेंट्स बैंक में तीन तरह के सेविंग्‍स अकाउंट होंगे- रेगुलर सेविंग्‍स अकाउंट 'सफल', बेसिक सेविंग्‍स बैंक डिपॉजिट अकाउंट (BSBDA) 'सुगम' और BSBDA स्‍मॉल सेविंग्‍स अकाउंट 'सरल'। इन सभी के लिए सालाना ब्‍याज दर 5.5 फीसदी रहेगी, जो पोस्‍ट ऑफिस सेविंग्‍स अकाउंट के ब्‍याज से 1.5 फीसदी ज्‍यादा है। हालांकि पोस्‍ट ऑफिस अभी 4 फीसदी ब्‍याज की पेशकश कर रहा है। बता दें कि इंडिया पोस्‍ट पेमेंट्स बैंक ग्राहकों को डोरस्‍टेप बैंकिंग की सुविधा भी देगा। इसके तहत कस्‍टमर ऑन बोर्डिंग, कैश बेस्‍ड फाइनेंशियल ट्रान्‍जेक्‍शन (डिपॉजिट व विदड्रॉल), नॉन-कैश बेस्‍ड फाइनेंशियल ट्रान्‍जेक्‍शंस (रेमिटेंस), नॉन-कैश बेस्‍ड नॉन फाइनेंशियल ट्रान्‍जेक्‍शन (बैलेंस इन्‍क्‍वायरी, मिनी स्‍टेटमेंट) शामिल हैं। हालांकि इन सब सेवाओं के लिए ग्राहकों को कुछ चार्ज देना होगा। आप इंडिया पोस्‍ट पेमेंट्स बैंक में हर तरह के लगने वाले चार्ज की जानकारी https://www.indiapost.gov.in/VAS/DOP_PDFFiles/IPPBScheduleofCharges.pdf पर जाकर ले सकते हैं।