20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उडी सेक्टर में आतंकी हमले में शहीद हुए जवान के घर जन्मी नन्ही परी

उडी सेक्टर में 27 वर्षीय प्रदीप सिंह रावत ने आतंकियों से लोहा लेते हुए देश के लिए 13 अगस्त 2018 को अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।

less than 1 minute read
Google source verification
uri martyr

उडी सेक्टर में आतंकी हमले में शहीद हुए जवान के घर जन्मी नन्ही परी

पत्रिका ब्यूरो
देहरादून : जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय सेना के जवान प्रताप सिंह रावत के घर में बेटी ने जन्म लिया है। जवान के घर में बेटी के जन्म लेने पर सोशल मीडिया पर शहीद के परिवार को बधाइयां मिल रही है। पूरे परिवार में खुशियों की लहर दौड़ गई है। ऋषिकेश एम्स में शहीद प्रदीप रावत की बेटी ने जन्म लिया। इसकी जानकारी जैसे ही लोगों को मिली वैसे ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। शहर भर से लोग शहीद व नवजात की फोटो शेयर करने लगे।

परिवार में खुशी का माहौल
बेटी के आने से परिवार में खुशी का माहौल है। इतना ही नहीं पूरे शहर के लोगों में शहीद के घर में जन्मी बेटी को लेकर खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रदीप रावत तीन बहनों के बीच में अकेले भाई थे।

13 अगस्‍त को हुए थे शहीद
उडी सेक्टर में 27 वर्षीय प्रदीप सिंह रावत ने आतंकियों से लोहा लेते हुए देश के लिए 13 अगस्त 2018 को अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। जब वह शहीद हुए उस समय उनकी पत्नी 7 माह की गर्भवती थी। शहीद प्रदीप रावत के घर में बुधवार को बेटी ने जन्म लिया है, लेकिन उसे देखने के लिए शहीद प्रदीप रावत उनके बीच नहीं। परिवार वाले बताते हैं कि प्रदीप रावत ने बच्चे के जन्म को लेकर बहुत सारे सपने संजोए थे। इन सपनों को साकार करने का जिम्मा अब शहीद के माता-पिता, पत्नी व बहनों पर है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग