
नई दिल्ली। पिछले कुछ साल से शादी में दुल्हनों का डांस काफी तेज़ी से ट्रेंड में आ गया है। इस सिलसिले में कई लड़कियों की शादी वाले डांस की वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा चुकी हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि आपने भी किसी ने किसी दुल्हन की शादी वाले डांस की वीडियो ज़रूर देखी होगी। हो सकता है उनमें से आपको कई दुल्हनों का डांस पसंद भी आया हो, और ये भी हो सकता है कि आपको कुछ दुल्हनों का डांस पसंद न आया हो।
इसलिए हम आपके लिए एक ऐसी ही वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपका मन मचल जाएगा। इस वीडियो में भी एक लड़की शादी से पहले अपने डांस स्टेप्स दिखा रही है। लेकिन सबसे खास बात ये है कि वीडियो में डांस करने वाली ये दुल्हन शादी के जोड़े में चोली और जींस पहनी है। हालांकि हम इस बात का दावा नहीं कर सकते कि मंडम में दुल्हन ने लहंगा पहना था या जींस। लेकिन चोली और जींस में दुल्हन किसी स्टार को हॉटनेस के मामले में पूरी टक्कर दे रही है।
वीडियो में आप देखेंगे कि शादी के लिए तैयार हो रही दुल्हन के हाथों में मेहंदी रची हुई है, इसके साथ ही दुल्हन ने गहने और हाथों में चूड़ा भी पहन रखा है। जानकारी के मुताबिक दुल्हन का नाम राशिका यादव है, जो पंजाबी गायक मनकीरत औलाख के 'कदर करी, नखरे नी करी ते' गाने पर धांसू डांस कर रही हैं। इससे पहले आपने देखा होगा कि ज़्यादातर दुल्हनों ने पारंपरिक चोली लहंगे में ही डांस किया था। गौरतलब है कि पिछले साल मई में एक दुल्हन ने अंग्रेज़ी गाने पर डांस किया था। उस वीडियो में दुल्हन ने चोली के साथ शॉर्ट्स पहना था। सोशल मीडिया साइट यूट्यूब पर उस वीडियो को अबतक 1,02,09,117 बार देखा जा चुका है।
ठीक उसी तरह राशिका यादव का डांस भी सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है। बताते चलें कि राशिका के डांस की वीडियो खुद मनकीरत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। बताया जा रहा है कि दुल्हन का ये वीडियो दिल्ली के एक फोटोग्राफर ने शेयर की थी।
A post shared by Mankirt Aulakh (ਔਲਖਾ ਦਾ ਮੁੰਡਾ) (@mankirtaulakh) on
Updated on:
15 Mar 2018 03:56 pm
Published on:
15 Mar 2018 03:44 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
