विविध भारत

कोरोना कमांडोः 8 महीने की गर्भवती नर्स ने पेश की मिसाल, इलाज करने के लिए तय की 250 किमी दूरी

Corona संकट के बीच गर्भवती नर्स ने पेश की मिसाल मरीजों का इलाज करने के लिए तय की 250 किमी की दूरी बदसलूकी करने वालों को नर्स ने दिखाया आईना
2 min read
• •
Updated: 4 Apr 2020, 4:18 PM IST
coronan nurse
कोरोना मरीजों का इलाज करतीं नर्स ( फाइल फोटो )

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( coronavirus in india ) का खतरा बढ़ता जा रहा है। अब तक कोरोनावायरस संक्रमित लोगों की संख्या 2350 के पार हो चुकी है। वहीं 62 से ज्यादा लोग इस घातक वायरस के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। लेकिन इस महासंकट के बीच भी कुछ लोग हैं जो मदद के लिए हर वक्त, हर हाल में तैयार खड़े हैं। फिर चाहे वो पुलिस ( Police ) हो प्रशासन ( Administration ) हो या फिर धरती भगवान यानी स्वास्थ्यकर्मी ( Medical Staf )।

जी हां ऐसा ही एक मामला देश के दक्षिण राज्य से सामने आया है जहां कोरोना के संकट के बीच लोगों की मदद के लिए एक 8 महीने की गर्भवती महिला ने मदद की मिसाल पेश की है।

देशभर में डॉक्टर से लेकर तमाम स्वास्थ्यकर्मी अपनी जान को जोखिम में डाल कर लोगों की मदद कर रहे हैं। भले इन दिनों उन पर हमले हो रहे हैं, लेकिन फिर भी डॉक्टरों का हौसला डिगा नहीं है। बल्कि और दम के साथ अब डॉक्टर कोरोना मरीजों के इलाज के लिए आगे आ रहे हैं।

तमिलनाडु की एक नर्स ने लोगों के सामने मिसाल पेश की है. 8 महीने की गर्भवती होने के बावजूद जब इस नर्स को पता चला की 250 किमी दूर उसकी मदद की जरूरत है तो इस नर्स ने अपनी जान को जोखिम में डाल कर 250 किमी की दूरी तय कर डाली।

सलाम की हकदार इस नर्स का नाम विनोथिनी है। महज उम्र 25 वर्ष की उम्र में इस नर्स के हौसले ने हर किसी के दिल को छू लिया है।

विनोथिनी ने अपनी जान की परवाह किए बैगर कोरोना वायरस की इस संकट की घड़ी में मरीजों की मदद करने का फैसला किया. इसके लिए विनोथिनी ने Covid-19 के रोगियों के इलाज में मदद करने के लिए तमिलनाडु में तिरुचिरा से रामनाथपुरम की 250 किमी की यात्रा की।

दरअसल विनोथिनी तिरुचि में एक निजी अस्पताल में काम करती थी, लेकिन कोरोना संकट के बीच विनोथिनी को 1 अप्रैल को रामनाथपुरम के स्वास्थ्य सेवा के संयुक्त निदेशक का फोन कर मदद की बात कही। उनके इस कॉल के बाद विनोथिनी ने प्राथमिक स्वास्थ्य मरीजों की मदद करने का फैसला लिया और तय कर डाली 250 किलोमीटर की दूरी।

विनोथिनी को पास दिया गया था जिसकी मदद से वे लॉकडाउन के बीच अपने पति के साथ सफर कर सकीं।
बहरहाल विनोथिनी ने अपने हौसले और पेशे के मान को ना सिर्फ बढ़ाया बल्कि उन लोगों पर जोरदार तमाचा जड़ा है जो लगातार डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बदसलूकी कर रहे हैं।

Updated on:
4 Apr 2020, 4:18 PM IST
Published on: