14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

70वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्‍या पर राष्ट्रपति कोविंद करेंगे राष्ट्र को संबोधित

देश में 70वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को राष्‍ट्र को संबोधित करेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
news

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, आतंकियों के निशाने पर थे राजधानी के ये दो इलाके

नई दिल्ली। देश में 70वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को राष्‍ट्र को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक राष्ट्रपति कोविंद 70वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी यानी शुक्रवार को देशवासियों को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम यह संबोधन आकाशवाणी के सभी राष्‍ट्रीय नेटवर्कों और दूरदर्शन के सभी स्टेशनों और चैनलों पर शाम 7:00 बजे प्रसारित किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार यह प्रसारण पहले हिन्‍दी में और फिर अंग्रेजी में किया जाएगा।

हरियाणा: गुरुग्राम इमारत हादसे में 7 के शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त

वहीं, दूरदर्शन पर देश के नाम राष्ट्रपति के संबोधन को हिन्‍दी और अंग्रेजी में प्रसारित करने के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनल इसको क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसा‍रित करेंगे। इस अवसर पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से फैसला लिया गया है कि सभी दिव्यांग जनों तक भी राष्ट्रपति के संबोधन और गणतंत्र दिवस परेड की कमेंट्री की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। मंत्रालय ने इसकी जिम्मेदारी दूरदर्शन को सौंपी है। दूरदर्शन दोनों ही प्रसारणों का सांकेतिक भाषा में भी प्रसारण कराएगा।

शिवसेना ने बांधे प्रियंका गांधी की तारीफों के पुल, कांग्रेस की इस नेता में वोट खींचने की क्षमता

एक आधिकारिक जानकारी के अनुसार 25 जनवरी को डीडी भारती अपने चैनल पर राष्ट्रपति के देश के नाम संबोधन का शाम 7:00 बजे से 7:30 बजे तक सांकेतिक भाषा में प्रसारित करेगा। वहीं, 26 जनवरी यानी गणतंत्रता दिवस के दिन डीडी न्यूज अपने चैनल पर सुबह 9:00 बजे से 11.25 बजे तक इस अवसर पर होने वाली परेड की कमेंट्री का सांकेतिक भाषा में प्रसारण कराएगा।