25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवसेना ने बांधे प्रियंका गांधी की तारीफों के पुल, कांग्रेस की इस नेता में वोट खींचने की क्षमता

कांग्रेस ने प्रियंका का पार्टी का महासचिव बनाने के साथ ही उनको पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 25 Jan 2019, 1:24 PM IST

 priyanka gandhi

शिवसेना ने बांधे प्रियंका गांधी की तारीफों के पुल, कांग्रेस की इस नेता में वोटर को खींचने की क्षमता

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रियंका गांधी के रूप में ट्रंप कार्ड चल दिया है। कांग्रेस ने प्रियंका का पार्टी का महासचिव बनाने के साथ ही उनको पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में कदम रखते ही विरोधियों के भी सुर बदलने लगे हैं। भाजपा के एक सहयोगी दल शिवसेना ने प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने के फैसले की तारीफ की है। यहां तक कि शिवसेना ने प्रियंका गांधी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की झलक बताई है।

गुरुग्राम: चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप, मलबे में 5 से अधिक लोगों की दबने की आशंका

प्रियंका गांधी की तुलना इंदिरा गांधी से

शिवसेना नेता मनीष कयांदे ने प्रियंका गांधी की तुलना इंदिरा गांधी से कर दी। उन्होंने कहा कि लोग प्रियंका में इंदिरा गांधी की छवि पाते हैं। कयांदे ने कहा कि प्रियंका के सक्रिय राजनीति में पदार्पण से आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को फायदा पहुंचेगा। शिवसेना नेता ने यह भी कहा कि कांग्रेस को प्रियंका के बेहतरीन व्यक्तित्तव का जरूर लाभ मिलेगा। उनमे वोटर को अपने पक्ष में करने की कूवत है। प्रियंका की यह बात उनकी उनकी दादी इंदिरा से मेल खाती है। कायंदे ने कहा कि जब प्रियंका कांग्रेस के लिए आगे आईं है, तब—तब उसको भारी फायदा हुआ है।

अमरीका में हुआ केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का ऑपरेशन, डॉक्टर्स ने दी 15 दिन तक आराम की सलाह

प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव बनाया

आपको बता दें कि कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव बनाया है। इसके साथ उनको पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि प्रियंका के आने से पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में बड़ा फायदा मिलेगा। हालांकि कांग्रेस प्रियंका को अभी तक स्टार प्रचारक के रूप में लाती रही है। राजनीतिक जानकारी की मानें तो प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने से उत्तर प्रदेश में सपा—बसपा के गठबंधन को नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसी कड़ी में शिवसेना ने बड़ा ऐलान किया है। सांसद संजय राउत ने कहा है कि अगर गडकरी प्रधानमंत्री के दावेदार बनते हैं, तो शिवसेना भाजपा का समर्थन करेगी।