25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुरुग्राम: चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप, 5 शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

। हरियाणा के गुरुग्राम में चार मंजिला इमारत गिरने की खबर सामने आई है। यहां उलावास इलाके में हुए गिरी इमारत के मलबे में पांच लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 24 Jan 2019, 5:05 PM IST

news

गुरुग्राम: चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप, मलबे में 5 से अधिक लोगों की दबने की आशंका

नई दिल्ली। हरियाणा के गुरुग्राम में चार मंजिला इमारत गिरने की खबर सामने आई है। यहां उलावास इलाके में हुए गिरी इमारत के मलबे में पांच लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। गुरुवार सुबह—सुबह हुए इस हादसे से लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों तभी हादसे की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर पहुंची ने हादसे की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एनडीआरएफ की टीम को बुलाया है। फिलहाल मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए प्रयास जारी है। अधिकारियों के अनुसार उनका पूरा ध्यान अभी मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि हादसा के पीछे क्या कारण है वह एक जांच का विषय है।

प्रियंका गांधी की नियुक्ति पर भाजपा का तंज, गठबंधन ने नकारा तो कांग्रेस को उठाना पड़ा यह कदम

लोकसभा चुनाव में विधायकों और मंत्रियों को टिकट नहीं देगी आप, तीन राज्यों में उम्मीदवारों का ऐलान जल्द

एकाएक इमारत भरभरा कर गिर गई

वहीं, हादसे के वक्त मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि घटना के समय बिल्डिंग में कंस्ट्रक्शन काम चल रहा था। मजदूर अपने—अपने आम काम लगे हुए थे, तभी एकाएक इमारत भरभरा कर गिर गई। इमारत गिरते ही मौके पर ची चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी तुरंत में पीसीआर को जानकारी दी गई। तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया।

अमरीका में हुआ केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का ऑपरेशन, डॉक्टर्स ने दी 15 दिन तक आराम की सलाह

कोई पुख्ता कार्रवाई नहीं की गई

आपको बता दें कि पिछले दो सालों में दिल्ली और एनसीआर के कुछ इलाकों में इमारत गिरने के हादसों में बढ़ोत्तरी हुई है। इससे पहले ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी इलाके के हादसा हो गया है। हालांकि ऐसे हादसों के बाद जांच और प्रशासनिक कार्रवाई की बात की जाती है। लेकिन अभी तक ऐसे मामलों में कोई पुख्ता कार्रवाई नहीं की गई है।