नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 69वां जन्मदिन है। पीएम मोदी अपने गृहराज्य गुजरात में हैं। केवड़िया में पीएम मोदी ने सरदार सरोवर बांध का जायजा लिया। साथ कैक्टस गार्डन में बटरफ्लाई पार्क की सैर की। इस दौरान पीएम मोदी ने तितलियां भी उड़ाई। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी लगातार प्रयासरत हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटि के सामने खड़े होकर फोटो भी खिंचवाई। इससे पहले पीएम मोदी ने बैटरी रिक्शा गाड़ी में बैठकर जंगल सफारी का भी लुफ्त उठाया।