
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी ट्रॉल किया जा रहा है। प्रियंका फिलाहल अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। प्रियंका के द्वारा टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में एक इंटरव्यू के दौरान की गई टिप्पणी विवादों में आ गई है। प्रियंका ने इंटरव्यू में सिक्किम को उग्रवाद से त्रस्त राज्य बताया था। दरअसल, यहां उनकी फिल्म 'पहुना' को स्टैंडिंग ओविएशन मिला, जिसे उन्होंने खुद प्रड्यूस किया है। उन्होंने बताया कि 'पहुना' उस राज्य से पहली फिल्म है। प्रियंका के इस बयान के बाद सोशल साइट पर उनके खिलाफ नाराजगी साफ झलकने लगी।
ट्रॉल हो गई प्रियंका
प्रियंका के इस बयान के बाद अब वो मुश्किलों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस बयान की खूब आलोचना कर रहे हैं। प्रियंका के बयान को लेकर सोशल साइट पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की। लोगों का कहना है कि सिक्किम भारत का सबसे शांतिपूर्ण राज्य है। उनका यह भी कहना है कि इस क्षेत्र से पहले भी कई फिल्में बन चुकी हैं। प्रियंका ने पिछले दिनों अपने एक इंटरव्यू में कहा, 'भारत के नॉर्थ-ईस्ट में सिक्किम एक छोटा सा राज्य है, जहां कभी कोई फिल्म इंडस्ट्री नहीं रही, न ही इस रीजन के किसी शख्स ने कोई फिल्म बनाई। ये (पहुना) पहली ऐसी फिल्म है जो उस क्षेत्र से जुड़ी है, क्योंकि यहां काफी विद्रोह और परेशान करने वाली स्थितियां हैं।'
प्रियंका के इसी बयान को लेकर वो सोशल साइट पर काफी नसीहतें लेती दिख रही हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'प्रियंका चोपड़ा को सिक्किम के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। अपनी जानकारी सही कीजिए!'
ऐसे ही कई यूजर्स ट्विटर पर प्रियंका पर निशाना साध रहे हैं।
I strongly condemn the statements of @priyankachopra against #Sikkim.
— SunCha KurumBang (@SunchaKurumbang) September 14, 2017
Shame on you #PriyankaChopra
#Pahuna wonderful heartfelt movie with the most darling kids.Thanks @priyankachopra for exposing the world to broader Indian cinema #Tiff17
— Neeraja (@neerajaramjee) September 8, 2017
But does she know sikkim is a peaceful state and it has always been ? Where is insurgency in sikkim. Does she even know where sikkim is?
— Edu Kaleon (@EduKaleon) September 14, 2017
Published on:
14 Sept 2017 06:03 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
