नई दिल्लीPublished: May 02, 2021 09:37:57 pm
Shaitan Prajapat
कांग्रेस के पूर्व विधायक को बीजेपी ने मैदान में उतार कर कांग्रेस के खिलाफ ही गेम खेला। इस खेल में बीजेपी की ही जीत हुई है।
नई दिल्ली। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीटों पर 6 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम दो मई यानी रविवार को घोषित हो गए है। फरवरी में मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के इस्तीफे के साथ ही पुडुचेरी में कांग्रेस-डीएमके की सरकार गिर गई थी। बागी विधायकों के कारण सरकार गिरी थी। कांग्रेस पार्टी छोड़कर कुछ विधायक भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। कांग्रेस के पूर्व विधायक को बीजेपी ने मैदान में उतार कर कांग्रेस के खिलाफ ही गेम खेला। इस खेल में बीजेपी की ही जीत हुई है। पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणाम में कांग्रेस के बागी विधायक ही सियासत में गेम चेंजर साबित हुए। पुडुचेरी भले ही छोटा राज्य हो, लेकिन यहां बदली राजनीतिक करवट का असर चेन्नई तक महसूस किया जाएगा।