यह भी बताया जा रहा है कि इस बैठक में पाकिस्तान की ओर से भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिए जा रहे हरकतों को नाकाम करने पर चर्चा की गई। इसके लिए क्या एक्शन प्लान होगा इस बारे में भी चर्चा की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गृह मंत्रालय में पाकिस्तान के खिलाफ डोजियर तैयार किया जा रहा है जिसे भारत के डिफेंस अटैची दुनिया भर के प्रमुख देशों में पाकिस्तान के खिलाफ लामबंदी के लिए अमल करेंगे। बता दें कि पुलवामा हमले के बाद रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण पहली बार तीनों सेनाध्यक्षों के साथ एक साथ बैठक की हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि यह बैठक पुलवामा हमले से पहले ही निर्धारित थी, लेकिन अब इस घटना के बाद हो रही बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ कूटनीतिक रणनीति बनाते हुए उसे विश्व विरादरी में अलग-थलग करने की कोशिश की जा रही है।