आपको बता दें कि डेब को सारदा चिटफंड घोटाले में नाम की वजह से पद से हटा दिया गया था। सीबीआई इस मामले में उनसे पूछताछ भी कर चुकी है, जिसके बाद पार्टी हाईकमान ने 2015 में उन्हें पदमुक्त कर दिया था। दरअसल, डेब का नाम उस समय अचानक चर्चा में आ गया था, जब नारद स्टिंग ने सियासत में घमासान मचा दिया था। लोकसभा चुनाव से दो वरिष्ठ नेताओं का पार्टी छोड़ना टीएमसी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।