दरअसल, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर नवजोत सिंह सिद्धू को कहा है कि वह अपने दोस्त इमरान खान को यह समझाएं कि उनकी वजह से आपको भी गाली पड़ रही है। यही नहीं, कांग्रेस नेता ने पाक पीएम इमरान खान को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री इमरान खान अगर आप हाफिज सईद और मसूद अजहर को भारत सरकार को सौंपने की हिम्मत दिखाते तो पाकिस्तान को वित्तीय संकट से बाहर निकालने में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही नोबेल शांति पुरस्कार के लिए फ्रंट रनर होंगे। वहीं, इसको लेकर अभी तक सिद्धू की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।