नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने एक के बाद एक पाकिस्तान को कई बड़े झटके दिए हैं। पहले मोस्ट फेवर्ड नेशन (MFN) का दर्जा वापस लिया, उसके बाद कस्टम ड्यूटी को बढ़ाकर 200 फीसदी कर दिया। इन सबके बीच भारत सरकार ने एक और ऐलान किया है। सिंधु जल समझौते के तहत जो पानी अबतक भारत की ओर से पाकिस्तान को दिया जाता था, अब उसे रोक दिया गया है। इस पानी को अब जम्मू कश्मीर और पंजाब के इलाकों में डायवर्ट किया जाएगा।