
पुणे: महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर विश्व शांति स्मारक का वेंकैया नायडू करेंगे उद्धाटन
नई दिल्ली। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंनी है। इस दिन पुणे में बने विश्व शांति का विशालकाय स्मारक का उद्धाटन किया जाएगा। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू लोगों के लिए इसे खोलेंगे। बता दें कि इस स्मारक में दुनिया का सबसे बड़ा खंभा रहित गुंबद और मानवता के चंद महान नेताओं के 54 कांसे से बने बुत है।
स्मारक को एक शिक्षक ने बनाया है
बता दें कि इस स्मारक को किसी पेशेवर आर्किटेक्ट नहीं बल्कि एक शिक्षक डॉक्टर विश्वनाख कराड ने बनाया है। इसे बनाने में उन्हें 13 साल की मेहनत लगी है। कराड ने बताया कि उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, संत ज्ञानेश्वर विश्व शांति प्रार्थना हाल एवं पुस्तकालय या विश्व शांति स्मारक को मानवता को दो अक्टूबर को समर्पित करेंगे। इस मौके पर चार दिवसीय विश्व संसद का आयोजन होगा। इसमें 110 वक्ता और दुनिया भर से आए हजारों डेलीगेट भाग लेंगे और विभिन्न सत्रों में आध्यात्मिक और वैज्ञानिक विषयों पर राय रखेंगे।
महान हस्तियों की कांस्य की बनी प्रतिमाएं लगी हुई है
62500 स्क्वायर फीट में फैला यह अद्भुत स्मारक एमआईटी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्स के विश्वराजबाग कैंपस में बनाया गया है। विश्व शांति स्मारक के बिना खंभों वाले गुंबद का व्यास 160 फीट है। वहीं, वेटिकन के गुंबद का व्यास 139.6 फीट है। स्मारक का गुंबद 263 फीट की ऊंचाई पर है जिसके केंद्र में एक घंटी लटक रही है। प्रार्थना घर 30 हजार स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इसमें विभिन्न देशों और धर्मो की 54 महान हस्तियों की कांस्य की बनी प्रतिमाएं रखी गई हैं।
बता दें कि इसमें गौतम बुद्ध, ईसा मसीह, महावीर, मूसा, गुरु नानक और महात्मा गांधी ,महान बुद्धिजीवियों कन्फयूशियस, आदि शंकराचार्य, मैरी एस.क्यूरी और जगदीश चंद्र बोस जैसे लोगों की प्रतिमाएं लगी हुई हैं।
इन प्रतिमाओं का वजन एक से दो टन तक है और यह चार मीटर तक ऊंची हैं। यह महाराष्ट्र के विख्यात मूर्तिकार 93 वर्षीय राम वी. सुतार की कड़ी मेहनत का नतीजा हैं।
गरीब किसान परिवार से संबंध रखते हैं कराड
कराड ने कहा कि इस गुंबद के शीर्ष पर एक और चीज है जो दुनिया में और कहीं नहीं पाई जाती। यह है ज्ञान की देवी मां सरस्वती का मंदिर। यहां तक विशाल सीढ़ी के माध्यम से पहुंचा जा सकता है। एक गरीब किसान परिवार से संबंध रखने वाले 77 वर्षीय कराड पुणे स्थित एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के संस्थापक-अध्यक्ष और वर्ल्ड पीस सेंटर के महानिदेशक हैं।
Published on:
30 Sept 2018 08:37 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
