
Radhe Maa
नई दिल्ली। दहेज उत्पीड़न मामले को लेकर विवादों में घिरीं राधे मां की मुसिबत बढ़ सकती हैं। विवादों में घिरी राधे मां फिलहाल सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। राधे मां की तरह लाल पोशाक और सोने के आभूषण अब एक किटी पार्टी के लिए विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की जा रही है, जिसे राधे मां थीम पार्टी की बताई जा रही है। इसमें दस महिलाएं राधे मां की तरह कपड़े पहने, सिर पर तिलक लगाकर हाथों में त्रिशूल लिए दिख रही हैं। इसमें एक महिला तो राधे मां के नए अवतार शॉर्ट रैड पोशाक में दिखाई दे रही है। radhe-maa-2-55dc755ef3571_l.jpg" border="0">
राधे मां की स्कर्ट पहनी तस्वीरें सामने आने के बाद मुंबई की एक वकील फाल्गुनी ब्र±मभट्ट ने एक और केस दर्ज कराया है। वकील ने अपनी शिकायत में कहा है कि राधे मां धर्म के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रही हैं। वे अश्लीलता भी फैला रही हैं। मैट्रिक पास राधे मां 17 साल तक दोरंगला गांव में रही थी। इसके बाद उन्होंने 1986 में शादी कर ली। उनके पिता गांव में एक अस्थाई मांस की दुकान के मालिक थे।
जब वह 2002 में देवी दुर्गा के रूप में कपड़ें पहनने को लेकर बड़े विवाद में घिरीं तो उनको पंजाब छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था। इसके बाद वह 2002 में दिल्ली चली गई और बाद में मुंबई। राधे मां पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक सिख परिवार में जन्मीं। उनकी शादी पंजाब के ही रहने वाले बिजनेसमैन सरदार मोहन सिंह से हुई। शादी के बाद एक महंत से राधे मां की मुलाकत हुई। इसके बाद ही उन्होंने अध्यात्मिक जीवन अपना लिया। राधे मां खुद को देवी का अवतार मानती हैं।
Published on:
25 Aug 2015 07:48 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
